बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। शिल्पा और राज आज अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने एक खास पोस्ट कर पति राज कुंद्रा को विश किया है।
वेडिंग एनिवर्सरी पर शिल्पा शेट्टी ने इस तरह किया पति को विश, कंधे पर सिर रखकर पोज देती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नवंबर 2009 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस खास मौके पर शिल्पा ने अपनी और राज की एक बेहद रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में शिल्पा राज के कंधे पर सिर रखकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ शिल्पा ने बेहद रोमांटिक कैप्शन लिखा है। शिल्पा ने लिखा, 'नो फिल्टर लव द रियल डील। आज हमने शादी के 11 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन आज भी मेरी आंखें हर जगह सिर्फ तुम्हे ही खोजती हैं। कुछ चीजें कभी नहीं बदल सकतीं और वह वैसी ही हैं। शादी की सालगिराह मुबारक हो, मेरे कुकी राज कुंद्रा।'
वहीं इस खास मौके पर राज भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपना और शिल्पा का एक एनिमेटेड वीडियो साझा किया। इस वीडियो के साथ राज ने कैप्शन में लिखा, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा। मरते दम तक तुमसे प्यार करता रहूंगा शिल्पा शेट्टी, अगर उसके बाद भी जिंदगी है तो भी मैं तुम्हें प्यार करुंगा। शादी की सालगिरह बहुत मुबारक हो।'
गौरतलब है कि शिल्पा और राज की शादी बॉलीवुड की ग्रैंड वेडिंग में शउमार होती है। ये शादी राजसी अंदाज में पूरे ठाठ बाट के साथ हुई थी। शादी के बाद साल 2012 में शिल्पा ने अपने बेटे वियान राज कुंद्रा को जन्म दिया। वहीं इसी साल शिल्पा की एक बेटी भी हुई है। शिल्पा की बेटी सेरोगैसी हुई है जिसका नाम समिशा शेट्टी कुंद्र रखा गया है।
पढ़ें: इस्लाम के लिए एक्टिंग छोड़ चुकीं सना खान ने शेयर की शादी की तस्वीरें, PHOTOS में खुश लग रहीं मुफ्ती अनस की पत्नी