रिलेशनशिप: सगाई तो हुई लेकिन सात फेरे नहीं ले पाए ये सितारे, शादी से पहले ही टूटा रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी की अंगूरी भाभी को कौन नहीं जनता। 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शिल्पा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। भाभीजी की शादी एक्टर रोमित राज से होने वाली थी। सगाई के बाद 2009 में होने वाली उनकी शादी किसी कारण से टूट गई। शिल्पा अब भी सिंगल हैं।
राखी सावंत और इलेश परुजनवाला
'राखी का स्वयवंर' तो सभी को याद ही होगा, जिसमें राखी सावंत ने अपने लिए एनआरआई इलेश परुजनवाला को दूल्हे के रूप में चुना था। शो के दौरान राखी ने एनआरआई इलेश संग सगाई की थी। दोनों ने एक-दूसरे को धूमधाम से अंगूठी पहनाकर जश्न जरूर मनाया था। बाद में राखी ने खुलासा किया था कि उन्होंने यह शो केवल पैसों के लिए किया था, क्योंकि उन्हें घर खरीदना था।
साल 2010 में रतन राजपूत ने अभिनव शर्मा संग सगाई की थी। रतन राजपूत रियलिटी शो 'रतन का रिश्ता' में ऐसा करती नजर आई थीं। इस स्वयंवर में अभिनव विजेता रहे थे और दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन बाद में दोनों ने कम्पैटिबल इशूज के चलते अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
टीवी अभिनेत्री महक चहल ने साल 2017 में अश्मित पटेल संग सगाई की थी। इसके बाद साल 2020 में दोनों अलग हो गए। इसके बारे में हाल ही में महक चहल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बात रखी। महक का कहना था कि दोनों ने आपसी सहमती से रास्ते अलग किए, क्योंकि अलग रहने में ही वह खुशी महसूस कर रहे थे।