हर महिला खूबसूरत होती है लेकिन अक्सर अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए वो मेकअप का सहारा लेती है।वहीं बॉलीवुड अभिनेत्रियां तो अधितकर समय मेकअप की हुई ही नजर आती हैं। उनके शानदार मेकअप से उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। हालांकि फैंस ये जानने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं कि बिना मेकअप के ये अभिनेत्रियां कैसी दिखती हैं। फैंस को ये जानने की उत्सुकता रहती है कि वो असल जिंदगी में भी उतनी खूबसूरत दिखती हैं जितनी पर्दे पर नजर आती हैं। पहले के समय में हीरोइनें सिर्फ फिल्मों और अवॉर्ड शोज में ही दर्शकों के सामने नजर आती थी। इस दौरान वो पूरी तरह से सजी धजी दिखती थीं। ऐसे में उनकी बिना मेकअप की तस्वीर कम ही सामने आती थी।
नो मेकअप लुक: पर्दे के पीछे, बिना मेकअप के कुछ ऐसी दिखती हैं ये हसीनाएं, फोटोज देख लग जाएगा अंदाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा का गॉर्जियस लुक फैंस को काफी पसंद आता है। हालांकि अनुष्का बिना मेकअप के भी बहुत प्यारी और खूबसूरत नजर आती हैं। उनका हंसमुख चेहरा उनकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। मां बनने के बाद से उनके चेहरे का ग्लो और भी ज्यादा बढ़ गया है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की भी बड़ी स्टार बन चुकी हैं। पर्दे पर उनकी खूबसूरती देख लोग दिल हार जाते हैं, वहीं बिना मेकअप के भी प्रियंका हॉट नजर आती हैं। हालांकि प्रियंका असल जिंदगी में सांवली हैं, लेकिन बहुत सी फिल्मों में उन्हें काफी गोरा दिखाया गया है और ये सारा कमाल मेकअप का है।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड की प्रतिभावान और क्यूट अभिनेत्रियों में से एक आलिया ने अपने डिंपल से सबको दीवाना बना देती हैं। हालांकि आलिया अक्सर नो मेकअप वाली तस्वीर साझा करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों से पता चलता है कि वो बिना मेकअप के भी उतनी ही प्यारी लगती हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या को विश्व सुंदरी का खिताब हासिल है। ऐसे में कोई सवाल ही नहीं उठता कि वो बिना मेकअप के कैसे दिखती हैं। ऐश्वर्या बिना मेकअप के भी बहुत खूबसूरत और प्यारी दिखती हैं। बताते हैं कि ऐश्वर्या ने जब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था तो उनकी खूबसूरती देख कई लड़कियों ने अपने नाम वापस ले लिए थे।