{"_id":"60d30ddc8ebc3ed78150c8fd","slug":"karishma-kapoor-debut-film-prem-qaidi-star-harish-kumar-look-has-changed-so-much-in-30-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: इतना बदल गया करिश्मा कपूर की डेब्यू फिल्म का ये हीरो, लाइमलाइट से हो चुका है दूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: इतना बदल गया करिश्मा कपूर की डेब्यू फिल्म का ये हीरो, लाइमलाइट से हो चुका है दूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 24 Jun 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
करिश्मा कपूर, हरीश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की गलियां बेहद अतरंगी हैं जहां कभी कोई सितारा चमक जाता है तो कभी चमकता सितारा डूब भी जाता है। बॉलीवुड में बहुत से ऐसे सितारे रहे हैं जिन्होंने कई फिल्में की और सफलता भी पाई लेकिन उस सफलता का जश्न वो लंबे समय तक नहीं मना पाए। इस लिस्ट में करिश्मा कपूर के पहले हीरो हरीश कुमार का नाम भी शामिल है जिनके हिस्से में कई हिट फिल्में आईं लेकिन वो इंडस्ट्री में करिश्मा जितना नाम ना कमा सके। करिश्मा कपूर की डेब्यू फिल्म 'प्रेम कैदी' में हरीश कुमार ने उनके हीरो का किरदार निभाया था।
पर्दे पर करिश्मा संग किया था रोमांस
हालांकि जहां एक तरफ करिश्मा कपूर बहुत बड़ी स्टार बन गईं तो हरीश कुमार ज्यादा दिनों तक सफल नहीं रह पाए। हरीश ने 90 की दशक की कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेता के दोस्त का किरदार भी निभाया, लेकिन कुछ समय बाद वो पर्दे से गायब होने लगे। जहां करिश्मा कपूर अभी भी सोशल मीडिया के जरिए अक्सर फैंस की नजरों के सामने रहती हैं तो वहीं हरीश बहुत कम ही लोगों के सामने नजर आते हैं। इतने सालों में उनका लुक काफी बदल गया है।
2 of 6
हरीश कुमार, करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरीश ने अपने अभिनय की शुरुआत बतौर बाल कलाकार के रूप में की थी। कहते हैं कि हरीश हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करने वाले इकलौते मेल एक्टर रहे हैं। बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड और क्षेत्रीय भाषाओं की करीब 300 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 13 साल की उम्र में बतौर लीड अभिनेता के तौर पर काम किया था। प्रताप के निर्देशन में बनी मलयालम फिल्म 'डेजी' से उन्होंने मुख्य अभिनेता के रूप में डेब्यू किया था।
3 of 6
हरीश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म Andhra Kesari के लिए हरीश को बेस्ट चाइल्ड एक्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से उस वक्त के मुख्यमंत्री एनटी रामाराव ने सम्मानित किया था। उन्होंने अपने अभिनय से फैंस को काफी प्रभावित किया था। सपोर्टिंग रोल में भी उनके किरदार दर्शकों को काफी अच्छे लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरीश कुमार, गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
'प्रेम कैदी' में हीरो के रोल में नजर आने वाले हरीश कुमार पहले 'संसार' और 'जीवन धारा' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा बन चुके थे। हरीश ने नाना पाटेकर के साथ 'तिरंगा' फिल्म में भी काम किया था। उन्होंने गोविंदा के साथ 'कुली नंबर वन' और 'आंटी नंबर वन' में भी काम किया था। हरीश ने अपने करियर में रजनीकांत, मिथुन चक्रवर्ती, कमल हासन, चिरंजीवी, जैसे कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया।
विज्ञापन
5 of 6
हरीश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2001 में आई फिल्म 'इंतकाम' के बाद से हरीश पर्दे से गायब होने लगे। हालांकि उन्होंने साल 2011 में 'नॉटी एट 40' से पर्दे पर वापसी करने की कोशिश की, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही। साल 2012 में आखिरी बार वो फिल्म 'चार दिन की चांदनी' में दिखाई दिए थे जो पर्दे पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।