फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शौक बड़ी चीज है: सभी सुविधाओं से लैस है महेश बाबू की ये लग्जरी वैनिटी वैन, देखें अंदर की तस्वीरें

Thu, 24 Jun 2021 09:14 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 24 Jun 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu Luxury Vanity Van Costs Approx 6 Crores, See INSIDE Pictures
महेश बाबू की वैनिटी वैन - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। महेश अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। महेश ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया है। भले ही वह फिल्मी बैकग्राउंड से हों लेकिन अपने दम पर उन्होंने सिनेमा में खुद की अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने हिंदी फिल्मों के बाद तेलुगू फिल्म 'वामसी' साइन की थी जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे। इस फिल्म से महेश बाबू ने डेब्यू किया था। आज नम्रता महेश बाबू की पत्नी हैं। वहीं महेश बाबू साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं। यही नहीं उनके पास अपनी लग्जरी वैनिटी वैन भी है। आइए आपको बताते हैं उनकी वैनिटी से जुड़ी खास बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे। 



महेश बाबू की वैनिटी वैन सभी सुविधाओं से लैस है। उसमें बाथरूम, एक टीवी, स्टाइलिश सिटिंग एरिया, किचन और कई सुविधाएं हैं। अभिनेता की लग्जरी वैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिल जाती हैं। ये वैन अन्य वैनिटी वैन की तुलना में सुपर फैंसी दिखती है। इसको देख साफ जाहिर होता है कि महेश बाबू अपनी जिंदगी किंग साइज यानी राजाओं की तरह जीना पसंद करते हैं।

Mahesh Babu Luxury Vanity Van Costs Approx 6 Crores, See INSIDE Pictures
महेश बाबू की वैनिटी वैन - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू के पास जो वैनिटी वैन है उसकी कीमत लगभग 6.02 करोड़ रुपये है। 2013 में आई फिल्म 'सीतम्मा वकितलो सिरिमले चेत्तु' के दौरान ही उन्होंने ये वैन खरीदी थी। ये वो जगह है, जहां महेश बाबू अपने घर से भी ज्यादा वक्त गुजारते हैं। शूटिंग के वक्त महेश बाबू को इसी जगह पर सबसे ज्यादा सुकून मिलता है।

Mahesh Babu Luxury Vanity Van Costs Approx 6 Crores, See INSIDE Pictures
महेश बाबू की वैनिटी वैन - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू की इस वैनिटी वैन में दो बेडरूम हैं। तस्वीर में दिख रहा ये महेश का पर्सनल बेडरूम है। वहीं इसमें लगा टीवी सेट भी सामान्य नहीं है। ये सैटेलाइट टेलीविजन है जिसके जरिए कहीं भी इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है और यहां किसी भी देश के चैनल्स देखे जा सकते हैं। महेश बाबू की विशेष डिमांड पर ये टेलीविजन लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu Luxury Vanity Van Costs Approx 6 Crores, See INSIDE Pictures
महेश बाबू की वैनिटी वैन - फोटो : सोशल मीडिया

इस वैनिटी की तुलना आप किसी चलते फिरते आलीशान घर से कर सकते हैं। इसके साथ ही तस्वीर में आप महेश बाबू की मेकअप चेयर भी देख सकते हैं। वैनिटी वैन के इस हिस्से को उनका चलता फिरता ग्रीन रूम कह सकते हैं।

विज्ञापन
Mahesh Babu Luxury Vanity Van Costs Approx 6 Crores, See INSIDE Pictures
महेश बाबू की वैनिटी वैन - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू ने अपनी पसंद के मुताबिक डिजाइनर को निर्देश देकर इसे तैयार कराया है। वैनिटी वैन को 'कारवां' भी कहा जाता है। बता दें महेश बाबू की वैनिटी वैन में उनके बेटे के साथ उनकी तस्वीर भी लगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed