फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहस्य: इस अभिनेत्री की मौत आज भी है पहेली, फंदे पर लटकी लाश और मिला था नोट

Thu, 24 Jun 2021 09:12 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Jun 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
Viveka Babajee Death Still Mystery Mauritian Model Actress Committed Suicide
विवेका बाबाजी - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत की दुनिया बाहर से जितनी चमचमाती हुई दिखती है, इसके अंदर उतना ही घना अंधेरा है। यहां से कई अभिनेता और अभिनेत्रियों की अचानक हुई मौत ने लोगों को हैरान किया। जिन सेलेब्स ने आत्महत्या की, उनकी मौत का रहस्य सिर्फ राज ही बनकर रह गया। जिससे आज तलक पर्दा नहीं उठा। आज हम जिस एक्ट्रेस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उनकी मौत ने भी लोगों को हैरान कर दिया था। उनकी मौत पर कई सवाल उठे, लोगों ने जांच की मांग की लेकिन फिर मौत के पीछे की सही वजह कभी सामने नहीं आई। आज हम बात कर रहे हैं सुपरमॉडल और एक्ट्रेस विवेका बाबाजी के बारे में। विवेका बाबाजी ने 90 के दशक में ‘कामसूत्र’ कंडोम का एक बोल्ड एड कर सनसनी मचा दी थी।



27 मई, 1973 को हैदराबाद में विवेका का जन्म हुआ था। उन्होंने मॉरीशस में रहकर अपनी पढ़ाई की थी। विवेका बेहद खूबसूरत थी और शायद यही वजह थी कि उनकी मॉडलिंग के क्षेत्र में काफी दिलचस्पी थी। साल 1993 में उन्होंने मिस मॉरीशस का खिताब अपने नाम किया। विवेका की अगली मंजिल बॉलीवुड इंडस्ट्री थी।

Viveka Babajee Death Still Mystery Mauritian Model Actress Committed Suicide
विवेका बाबाजी - फोटो : सोशल मीडिया

विवेका बाबाजी ने साल 2002 में ‘ये कैसी मोहब्बत’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। विवेका ने साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया था। कुल मिलाकर नाम, पैसा और शोहरत सब उनकी हाथों की लकीरों में था, लेकिन कुछ नहीं था तो वो था प्यार। विवेका हमेशा मुस्कुराती रहती थीं और उन्हें काफी खुशमिजाज इंसान कहा जाता था।

Viveka Babajee Death Still Mystery Mauritian Model Actress Committed Suicide
विवेका बाबाजी, गौतम वोरा - फोटो : सोशल मीडिया

विवेका की जिंदगी में प्यार ने भी दस्तक दी और उन्हें पेशे से स्टॉक ब्रोकर गौतम वोरा से इश्क हुआ। विवेका और गौतम के बीच पहले तो सबकुछ अच्छा होने की खबरें आ रही थीं। लेकिन 25 जून, 2010 को खबर आई कि विवेका की लाश उनके फ्लैट पर मिली है। सामने आया कि विवेका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर सुनते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री सकते में आ गई। सभी के मन में सवाल था कि आखिर क्यों विवेका ने ये कदम उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Viveka Babajee Death Still Mystery Mauritian Model Actress Committed Suicide
विवेका बाबाजी, गौतम वोरा - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस को विवेका के घर से नींद की गोलियां, शराब से भरा गिलास, बोतल, सिगरेट मिली थीं, जिसके आधार पर माना जा रहा था कि विवेका अवसाद से गुजर रही थीं। विवेका की एक डायरी भी मिली, जिसके अंत में लिखा था- यू किल्ड मी गौतम। इसके आधार पर पुलिस ने गौतम को कब्जे में लिया। जानकारी सामने आई थी कि 24 जून, 2010 को गौतम विवेका के फ्लैट पर पहुंचा। कथित तौर पर दोनों के बीच उस रात काफी झगड़ा हुआ। दरअसल पड़ोसी इसकी गवाही दे रहे थे। झगड़े के बाद गौतम वहां से चला गया और अगले दिन विवेका की लाश घर में पंखे से लटकी मिली।

विज्ञापन
Viveka Babajee Death Still Mystery Mauritian Model Actress Committed Suicide
विवेका बाबाजी - फोटो : सोशल मीडिया

विवेका बाबाजी के घर की रसोई गैस खुली थी, लिहाजा पड़ोसियों को गैस की बदबू आने के बाद उन्होंने विवेका के घर की डोरबेल बजाई। जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को बुलाया गया और जब दरवाजा खुला तो विवेका को पंखे से लटका देख सबके होश उड़ गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed