फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: धमाल मचा रहा शिल्पी राज का नया गाना ‘जरा तावे देहिया’, बोल्ड अंदाज में नजर आई आम्रपाली और प्रदीप की जोड़ी

Sun, 01 May 2022 05:10 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 01 May 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
Shilpi Raj new song starring Amrapali Dubey and pradeep pandey Jara Tave Dehiya going viral
आम्रपाली, प्रदीप पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज इन दिनों कभी अपने गाने को लेकर तो कभी एमएमएस स्कैंडल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में शिल्पी राज का एक नया गाना 'जरा तावे देहिया' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडे पर फिल्माया गया यह गाना बहुत ही बोल्ड अंदाज में शूट किया गया है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Shilpi Raj new song starring Amrapali Dubey and pradeep pandey Jara Tave Dehiya going viral
आम्रपाली, प्रदीप पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

आम्रपाली दुबे के ऊपर फिल्माए गए इस गाने 'जरा तावे देहिया' में शिल्पी राज की आवाज बहुत बढ़िया लग रही है । इस गाने में शिल्पी राज का साथ विजय चौहान ने दिया है। गाने के लिरिक्स श्याम देहाती ने और संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है। वहीं, गाने के निर्माता प्रदीप सिंह, कोमल और प्रतीक सिंह हैं।

Shilpi Raj new song starring Amrapali Dubey and pradeep pandey Jara Tave Dehiya going viral
आम्रपाली दुबे, प्रदीप पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने में हर चीज को गुलाबी रंग का रखा गया है, जो देखने में अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही आम्रपाली और प्रदीप की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, गाने में आम्रपाली का अंदाज भी पसंद किया जा रहा है। फैंस गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कोई आम्रपाली को हॉट कह रहा है तो कोई क्यूट। प्रदीप के अभिनय की तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpi Raj new song starring Amrapali Dubey and pradeep pandey Jara Tave Dehiya going viral
शिल्पी राज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीते दिनों शिल्पी राज का एक एमएमएस इंटरनेट पर वायरल हो गया था। दावा किया जा रहा था कि वीडियो में शिल्पी राज अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही थीं। वहीं, शिल्पी राज ने एक इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा था और कहा था कि वीडियो में जिस लड़की का चेहरा दिख रहा है, वह वो नहीं है। ये उनकी छवि बिगाड़ने के लिए किया जा रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed