हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच अब साउथ इंडस्ट्री का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में साउथ की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके बाद अब सभी दर्शक साउथ की अपकमिंग फिल्मों पर नजर बनाए बैठे हैं। मई के महीने में भी साउथ इंडस्ट्री की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस महीने कई दक्षिण भारतीय फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। आइए आपको उन फिल्मों के नाम बताते हैं।
Upcoming South Films: 'सरकारु वारी पाटा' से लेकर 'एफ 3' तक, मई में धमाल मचाएंगी साउथ की ये पांच फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई 5: द ब्रेन (CBI 5: The Brain)
'सीबीआई 5: द ब्रेन' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मलयालम सुपरस्टार ममूटी दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म आज यानी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है और इसमें ममूटी एक सीबीआई अधिकारी की भूमिका में हैं। बता दें कि यह फिल्म सीबीआई सीरीज की पांचवी फिल्म है।
सानी कायिधाम
अरुण मथेश्वरन के निर्देशन में बनी 'सानी कायिधाम' एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है, जिसमें कीर्थि सुरेश के साथ निर्देशक सेल्वाराघवन नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए सेल्वाराघवन बतौर एक्टर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं। ये फिल्म 6 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।
भाला थांडना
तेलुगू अभिनेता श्री विष्णु की फिल्म 'भाला थांडना' भी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। ये फिल्म 6 मई को सीधा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में श्री विष्णु जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे।
सरकारु वारी पाटा (Sarkaru Vaari Paata)
'सरकारु वारी पाटा' मई महीने में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में महेश बाबू नजर आएंगे और उनके साथ कीर्थि सुरेश दिखाई देंगी। फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में महेश बाबू की बेटी सितारा का एक गाना भी है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया

कमेंट
कमेंट X