{"_id":"5cd96dedbdec220717715642","slug":"shiney-ahuja-birthday-special-unknown-facts-about-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोप में इस एक्टर को खानी पड़ी थी जेल की हवा, कभी सुपरस्टार्स को देता था टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रेप के आरोप में इस एक्टर को खानी पड़ी थी जेल की हवा, कभी सुपरस्टार्स को देता था टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 13 May 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shiney Ahuja
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहली ही फिल्म से फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर मेल बेस्ट डेब्यू हासिल करने वाले एक्टर शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja) अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। आखिरी बार शाइनी 'वेलकम बैक' (Welcome Back) फिल्म में नजर आए थे लेकिन अपने करियर को नई उड़ान देने में फेल हो गए। एक ऐसा वक्त था जब शाइनी के पास काम की बिल्कुल भी कमी नहीं थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हो गया फर्श से अर्श तक पहुंचने वाला यह एक्टर लंबे समय से फिल्मों से दूर है। शाइनी आहूजा का 15 मई को जन्मदिन है। जानिए शाइनी आहूजा से जुड़े उस किस्से के बारे में जिसने उनकी जिंदगी पलट कर रख दी।
2 of 5
शाइनी आहूजा
- फोटो : file photo
शाइनी आहूजा ने साल 2005 में 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में शाइनी की एक्टिंग काफी पसंद की गई यहां तक ही अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद शाइनी के खाते में हिट फिल्मों की ऐसी लाइन लग गई कि सब देखते रह गए। लोगों को लगा कि बॉलीवुड को नया स्टार मिल गया है। कहते हैं बॉलीवुड में सफलता तो कई लोगों को मिल जाती है लेकिन उसे सभी कायम नहीं रख पाते। ऐसा ही कुछ शाइनी के साथ भी हुआ।
3 of 5
शाइनी आहूजा
- फोटो : file photo
शाइनी की एक गलती ने उनका सारा स्टारडम छीन लिया जिसके बाद ना तो उन्हें फिल्में मिली और ना ही इंडस्ट्री में उनको कोई पूछ रहा है। शाइनी आहूजा ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों को दिखा दिया था कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं और ऐसे ही फिल्मों से गुमनाम नहीं होने वाले। निर्माता-निर्देशक भी शाइनी को बाकी स्टार्स के लिए कांटे की टक्कर मानने लगे थे लेकिन एक घटना ने उनकी जिंदगी बदल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shiney Ahuja
- फोटो : file photo
डेब्यू से शाइनी आहूजा की सफलता का जो जलवा चला वो 2009 में तब आकर रुक गया जब उन्हीं की घरेलू नौकरानी ने उन पर रेप का आरोप लगाया। इसके साथ ही कई चौंकाने वाले खुलासे किए। यह मामला इतना बढ़ा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री शर्मसार हो गई। रेप केस में शाइनी आहूजा को 7 साल की सजा सुनाई गई हालांकि 2011 में वो बेल पर रिहा भी हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
Shiney Ahuja
- फोटो : twitter
रेप केस से शाइनी आहूजा का करियर बर्बाद ही हो गया। आज उन्हें फिल्मों के लाले पड़ गए हैं और कोई काम देने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि निर्देशक अनीस बज्मी ने उन्हें 2015 में आई अपनी फिल्म 'वेलकम बैक' में उन्हें काम दिया लेकिन यह रोल इतना छोटा था कि शाइनी को लोग नोट नहीं कर पाए। अभी शाइनी आहूजा के पास कोई फिल्म नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।