{"_id":"5edb513e3c6e44675c1acd1f","slug":"shirley-setia-released-an-acoustic-version-of-dil-ko-tumse-pyaar-hua-from-rhtdm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में माधवन की पहली फिल्म के गानों के कवर वर्जन बने ट्रेंड सेटर, अब इस हीरोइन ने की कोशिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन में माधवन की पहली फिल्म के गानों के कवर वर्जन बने ट्रेंड सेटर, अब इस हीरोइन ने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शर्ली सेतिया, रहना है तेरे दिल में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगीत दुनिया की युवा गायिका शर्ली सेतिया ने साल 2001 में आई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के एक गीत 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' का एकॉउस्टिक वर्जन रिलीज किया है। प्रेमी जोड़ों के बीच पहले से ही लोकप्रिय यह गीत सुपर हिट है लेकिन लॉकडाउन के दौर में घर बैठे शर्ली ने इस गीत पर थोड़ा काम करके एक नया रूप दे दिया है।
2 of 5
शर्ली सेतिया
माधवन की इस पहली फिल्म के गानों के लॉकडाउन के दौरान खूब कवर वर्जन बने हैं। हाल ही में मशहूर गायक बी प्राक ने भी फिल्म के एक गाने का कवर वर्जन रिलीज किया। शर्ली सेतिया वाले इस गीत को रीक्रिएट करने का पूरा श्रेय अभिजीत वघानी को जाता है। इस गीत का एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया गया है। लॉकडाउन के इस दौर में वीडियो को कहीं बाहर शूट तो किया नहीं जा सकता था। इसलिए, इस प्रोजेक्ट का हिस्सा रहने वाले हर किसी कलाकार ने अपने घर पर ही रह कर खुद ही अपने हिस्से को कैमरे से शूट किया है।
3 of 5
रहना है तेरे दिल में फिल्म का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के लिए इस गीत को समीर ने लिखा है और इस गीत को रूप कुमार राठौर ने आवाज दी है। आर माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं। यह गाना सैफ अली खान और दीया मिर्जा पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रहना है तेरे दिल में
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में पहली बार आर माधवन और दीया मिर्जा पर्दे पर नजर आए थे। प्रशंसकों को आर माधवन और दीया मिर्जा की यह जोड़ी बहुत पसंद आई थी। उनकी तरफ से समय- समय पर इस जोड़ी को वापस पर्दे पर देखने की मांग उठती रहती है।
विज्ञापन
5 of 5
शर्ली सेतिया
- फोटो : ट्विटर
शर्ली ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मस्का' से फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। अब वह शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।