सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जया बच्चन, कंगना रणौत और रवि किशन के घमासान पर शिवसेना ने दिया रिएक्शन, जानें 'सामना' में क्या लिखा

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 16 Sep 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
shiv sena support to jaya bachchan remarks ravi kishan statement on drug connection
कंगना रणौत, रवि किशन, जया बच्चन - फोटो : instagram/kanganaranaut, twitter@ravikishann, ANI

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स एंगल के सामने आने के बाद कंगना रणौत और रवि किशन ने बॉलीवुड को निशाना बनाया। जिसके बाद मंगलवार को जया बच्चन ने राज्यसभा में तीखी प्रतिक्रिया दी।  जया बच्चन ने नाम लिए बगैर रवि किशन और कंगना रणौत पर निशाना साधा। अब इस पर शिवसेना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
shiv sena support to jaya bachchan remarks ravi kishan statement on drug connection
सपा सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI

शिवसेना ने बुधवार को अपने मुखपत्र 'सामना' में जया बच्चन की तारीफ की। 'सामना' में लिखा गया है कि ऐसा कोई दावा नहीं करेगा कि हिंदुस्तान का सिनेमाजगत पवित्र गंगा की तरह निर्मल है। कुछ कलाकार दावा करते हैं कि सिनेमा जगत गटर है, हालांकि ऐसा भी कुछ नहीं कहा जा सकता। जया बच्चन ने अपनी इसी पीड़ा को व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shiv sena support to jaya bachchan remarks ravi kishan statement on drug connection
कंगना रनौत, जया बच्चन - फोटो : Twitter: @kanganaranaut @ani

सामना में लिखा गया कि जया बच्चन ने बेबाकी से अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। ये लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद भी करते हैं। पत्र में आगे लिखा है कि जया बच्चन ने अपने विचारों को कभी छुपाकर नहीं रखा। महिलाओं पर अत्याचार के मामले पर जया बच्चन ने बहुत भावुक होकर आवाज उठाई। ऐसे समय में जब बॉलीवुड में लाइट, कैमरा, एक्शन बंद है तब मुद्दों से भटकाने की कोशिश हो रही है। यह बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश है।

shiv sena support to jaya bachchan remarks ravi kishan statement on drug connection
रवि किशन-जया बच्चन - फोटो : ANI

जया बच्चन ने राज्यसभा में क्या कहा था
राज्यसभा में जया बच्चन ने कहा था कि 'फिल्म उद्योग में नाम कमाने वाले उसी को गटर कह रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों से कहे कि वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करें।' जया बच्चन ने आगे कहा कि बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोगों को उस थाली में छेद नहीं करना चाहिए, जिससे उनका पेट भरता है।

विज्ञापन
shiv sena support to jaya bachchan remarks ravi kishan statement on drug connection
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई

जया बच्चन को कंगना रणौत ने दिया था जवाब
कंगना रणौत ने ट्वीट किया था कि 'क्या आप तब भी यही बात बोलतीं जब मेरी जगह पर आपकी बेटी श्वेता को किशोरावस्था में पीटा गया होता, ड्रग्स दिए गए होते और उसका शोषण होता? क्या आप यही कहतीं अगर अभिषेक को डराया-धमकाया जाता और उत्पीड़ित किया जाता और वो किसी दिन फांसी पर लटके नजर आते? दूसरों के लिए भी सहानुभूति दिखाओ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed