अजय देवगन की अगली फिल्म शिवाय की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस फिल्म को लेकर अजय और बाकी स्टार्स नित नए राज खोल रहे हैं। अब फिल्म की विदेशी हीरोइन एरिका कार ने बताया है कि वह इस फिल्म के को-स्टार को डेट कर रही हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए कौन है वो स्टार जिसे एरिका इस वक्त डेट कर रही हैं।
एरिका से पूछा गया था कि क्या उन्होंने किसी को-स्टार को डेट किया है तो शुरू में तो उन्होंने मना कर दिया। लेकिन तुरंत बाद ही उन्होंने माफी मांगी और कहा कि हां वो एक को-स्टार को डेट कर रही हैं लेकिन ये कोई और नहीं बल्कि उनका बॉयफ्रेंड है।
एरिका से जब पूछा गया कि वो शख्स कौन है तो उन्होंने नाम बताने से मना कर दिया। एरिका ने इतना जरूर बताया कि उनके बॉयफ्रेंड ने फिल्म में छोटा सा रोल किया है।
आपको बता दें कि अजय देवगन की इस फिल्म से दो एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। एक तो एरिका कार और दूसरी दिलीप कुमार की पोती सायशा सहगल।
एरिका इस फिल्म में अजय के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। हाल ही में उनके अजय के साथ लिपलॉक की भी काफी चर्चा हुई।