बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल हाल ही में 'आश्रम 3' वेब सीरीज में नजर आए थे। बाबा निराला के किरदार में अभिनेता ने लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं, अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। अभिनेता कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित फिल्म 'श्लोक द देसी शरलॉक' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी। वहीं, इस फिल्म से अनन्या बिड़ला भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
Shlok The Desi Sherlock: ‘बाबा निराला’ के बाद अब ‘देसी शरलॉक’ बने बॉबी देओल, अनन्या बिड़ला भी साथ आएंगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक कुणाल कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी नई फिल्म 'श्लोक द देसी शरलॉक' की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'आज अपनी नई फिल्म की शुरुआत करने जा रहा हूं। आप सभी लोगों का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।' वहीं, बॉबी देओल ने भी पहली दिन की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। इसके बाद आज अभिनेता ने दूसरे दिन भी अपना जिम से वीडियो शेयर किया है।
बॉबी देओल के साथ फिल्म में अनन्या बिड़ला नजर आने वाली हैं। अनन्या आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और नीरजा की बेटी हैं। बता दें कि अनन्या ने अपने करियर की शुरुआत सिंगर के रूप में की है। वह इलेक्ट्रो पॉप और पॉप जॉनर के गाने गाती हैं। वहीं, अनन्या ने सेएन किंग्सटन और एफ्रोजैक जैसे सिंगर्स के साथ कोलैबोरेट भी किया है। अब 'श्लोक द देसी शरलॉक' से वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
बॉबी देओल की बात करें तो वह प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' के तीन सीजन में नजर आ चुके हैं। सीरीज में बाबा निराला के किरदार में उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब दर्शक चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बॉबी 'श्लोक द देसी शरलॉक' के अलावा अपने 2 में बी नजर आएंगे।