{"_id":"5d2ad9c18ebc3e6cd904672f","slug":"shloka-mehta-birthday-ambani-family-wishes-to-their-daughter-in-law-with-a-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी परिवार ने वीडियो से श्लोका को किया बर्थडे विश, मुकेश बोले-'अगले साल दादा बन जाऊं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंबानी परिवार ने वीडियो से श्लोका को किया बर्थडे विश, मुकेश बोले-'अगले साल दादा बन जाऊं'
Sun, 14 Jul 2019 02:04 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
shloka mehta
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता का 11 जुलाई को बर्थडे था । इस मौके पर पूरे अंबानी परिवार ने श्लोका को खास तरीके से विश किया । साथ ही मुकेश अंबानी ने अपनी बहू से एक खास तोहफा भी मांगा । अंबानी परिवार ने एक वीडियो रिलीज किया है जिसमें परिवार के सभी सदस्य बारी-बारी से श्लोका को बर्थडे विश कर रहे हैं । ये एक एनिमेशन वीडियो है ।
shloka mehta
- फोटो : social media
वीडियो में एक बुक दिखती है । जिसका नाम है, 'श्लोका एंड द लिटिल प्रिंस' । इसमें सबसे पहले श्लोका के बचपन की तस्वीर दिखती हैं । उनके साथ ईशा अंबानी और आकाश अंबानी भी हैं । तीनों ही साथ में खेलते नजर आ रहे हैं । इन पुरानी तस्वीरों के एलबम के बाद सबसे पहले मुकेश अंबानी अपनी बहू को बर्थडे विश करते हैं ।
mukesh ambani
मुकेश अंबानी कहते हैं, 'डियर श्लोका, आपको मिसेज श्लोका आकाश अंबानी के रूप में पहले जन्मदिन की बहुत बधाई । आपको बहुत खुशी, प्यार और सफलता मिले । मुझे उम्मीद है कि अगले साल तक मैं दादा बन जाऊंगा ।' इसके बाद नीता अंबानी, श्लोका को बर्थडे विश करती नजर आईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
mukesh ambani
उन्होंने कहा, 'हमारे घर में अब पॉपकॉर्न से लेकर चाय तक का मेन्यू है । चाय तो इतनी तरह की है कि कुछ तो मैंने कभी टेस्ट भी नहीं की । तुम्हारी बुक पढ़ने की आदत से लगता है कि मैं भी दोबारा पढ़ना शुरू कर दूंगी ।' फिर श्लोका के पति आकाश अंबानी भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते दिखे ।
विज्ञापन
akash ambani, shloka mehta
- फोटो : instagram
आकाश कहते हैं, 'पूरे साल में तुम्हारा जन्मदिन मेरे लिए सेलिब्रेशन की सबसे बड़ी वजह होता है । मैं भगवान का हर रोज शुक्रिया करता हूं कि तुम मेरे साथ हो । पिछले 11 साल मेरे लिए अद्भूत रहे, हर उतार-चढ़ाव में हमने खूब सीखा। मुझे आशा है कि हम आने वाले सालों को और यादगार बनाएंगे ।