फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे स्टेशन से अंबानी खानदान की बहू श्लोका की तस्वीरें वायरल, दीवारों पर कर रहीं पेंटिंग

Wed, 06 Nov 2019 05:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 06 Nov 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Shloka Mehta painting Mumbai railway station wall old photos viral
Shloka Mehta - फोटो : instagram

अंबानी खानदान की बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फिर चाहे आकाश अंबानी के साथ उनकी रोमांटिक तस्वीर हो या फिर उनका ड्रेसिंग सेन्स। श्लोका की हर एक तस्वीर सुर्खियां बटोर लेती है। इस बीच श्लोका मेहता की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। खास बात है कि इन तस्वीरों में श्लोका मुंबई के रेलवे स्टेशन की दीवारों पर पेंट करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में श्लोका के अलावा उनके कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं। 

Shloka Mehta painting Mumbai railway station wall old photos viral
Shloka Mehta with friends - फोटो : instagram

श्लोका की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर श्लोका आकाश अंबानी फैन पेज से साझा किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि यह तस्वीरें अक्टूबर साल 2016 की दान उत्सव वीक की Sandhurst रोड रेलवे स्टेशन मुंबई की हैं। तस्वीरों में श्लोका रेलवे स्टेशन की दीवारों पर पेंटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। 

Shloka Mehta painting Mumbai railway station wall old photos viral
Shloka Mehta - फोटो : instagram

इन तस्वीरों में श्लोका ने सफेद टी-शर्ट के अलावा ट्रैक पैंट पहना हुआ है। हाथ में ब्रश लिए कई तस्वीरों में श्लोका दोस्तों के साथ मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। इससे पहले श्लोका की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अंबानी खानदान ने दिवाली से पहले पार्टी दी थी जिसमें श्लोका और आकाश अंबानी एक साथ नजर आए थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Throwback Post(1)- In October 2016 during Daan Utsav Week, Shloka di with her CF team, family, volunteers and friends painted the Sandhurst Road Railway Station in Mumbai. We feel so proud to be a fan of her ❤❤#CFCommunity #Volunteer #BeautificationDrive Swipe left for more pictures ⬅ . 📷- (Uploader) #ShlokaMehta #DiyaMehta #AkashAmbani #NitaAmbani #Ambani #mumbai #volunteering #NGO #SocialWorker #BusinessWoman #enterprenuer

A post shared by Shloka Ambani Encyclopedia (@shlokaakashambani_fp) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shloka Mehta painting Mumbai railway station wall old photos viral
Shloka and Aakash Ambani - फोटो : instagram

इस मौके पर श्लोका ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। वहीं गले में डायमंड का नेकलेस उन पर जंच रहा था। जबकि आकाश नीले रंग का कुर्ता पहने हुए थे। आकाश और श्लोका की शादी इसी साल नौ मार्च को हुई थी। शादी के लिए शाही इंतजाम किए गए थे। श्लोका हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। 

विज्ञापन
Shloka Mehta painting Mumbai railway station wall old photos viral
जयमला डालने के बाद आकाश-श्लोका - फोटो : instagram

श्लोका की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की ड्रिग्री हासिल की। साल 2014 से श्लोका मेहता रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। इसके अलावा श्लोका कनेक्टफॉर नामक संस्था में सह संस्थापक भी हैं और उसकी सारी जिम्मेदारियां उठा रही हैं। 

यह भी पढ़ें- 'लाल सिंह चड्ढा' बने आमिर खान, लोगो देख याद आ जाएगी छह ऑस्कर जीतने वाली टॉम हैंक्स की फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed