फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby John: 'बेबी जॉन' की शूटिंग को 70 दिन पूरे, वरुण धवन ने नई तस्वीर साझा कर बढ़ाया उत्साह

Tue, 02 Apr 2024 05:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 02 Apr 2024 05:50 PM IST
सार

वरुण धवन ने एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बेबी जॉन' की शूटिंग के 70 दिन पूरे कर लिए हैं। साथ ही अभिनेता ने नई तस्वीरें साझा कर फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Shooting of Baby John completes 70 days Varun Dhawan boosts excitement by sharing new picture
बेबी जॉन - फोटो : सोशल मीडिया

आने वाले दिनों में वरुण धवन को एक्शन थ्रिलर 'बेबी जॉन' में देखा जाएगा। इसी कड़ी में अभिनेता अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग अपडेट साझा करते रहते हैं। हाल ही में जारी हुए फिल्म के टीजर ने फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। अब अभिनेता की लेटेस्ट पोस्ट ताबड़तोड़ सुर्खियां बटोर रही है। 

Shooting of Baby John completes 70 days Varun Dhawan boosts excitement by sharing new picture
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वरुण धवन की एक्शन एंटरटेनर 'बेबी जॉन' इस साल बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्मों में से एक है। फिल्म फिलहाल फ्लोर पर है और वीडी ने 70 दिन की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किया कि वह और टीम शूटिंग के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं।

Shooting of Baby John completes 70 days Varun Dhawan boosts excitement by sharing new picture
बेबी जॉन - फोटो : सोशल मीडिया

बेबी जॉन में वरुण धवन फुल एक्शन अवतार में नजर आएंगे। वरुण ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की झलक फैंस के साथ साझा करते हुए कहा कि यह उनके करियर की सबसे कठिन शूटिंग में से एक है। अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'जब तक सूरज नहीं निकला तब तक लगातार फिल्मांकन होता रहा और फिर हमारी यूनिट भी चलती रही। सबसे कठिन शूटों में से एक जो मैंने ग्राइंड पर किया था। इसके साथ ही वरुण ने हैशटैग बेबी जॉन 70 का भी इस्तेमाल किया है। 

Sharmila Tagore: सोना लेने में सारी कमाई खर्च कर देती थीं शर्मिला, इस निर्देशक ने दिया था जमीन खरीदने का सुझाव

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shooting of Baby John completes 70 days Varun Dhawan boosts excitement by sharing new picture
बेबी जॉन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन की पोस्ट सामने आते ही सुर्खियों में छा गई, और इस पर अभिनेता के फैंस टिप्पणी कर अपना प्यार जाहिर करने लगे। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'सर आप बहुत मेहनती हैं।' दूसरे ने लिखा, 'ऑल द बेस्ट बेबी जॉन..गो स्ले इट।' वहीं एक अन्य लिखते हैं, 'बेबी जॉन नाम सुन के बच्चा समझे है क्या...फायर है अपुन।'

Pushpa 2 Teaser: सामने आया अल्लू की 'पुष्पा 2' का धांसू पोस्टर, टीजर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

विज्ञापन
Shooting of Baby John completes 70 days Varun Dhawan boosts excitement by sharing new picture
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

'बेबी जॉन' मुराद खेतानी और एटली का संयुक्त प्रयास है। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इसमें वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म बॉलीवुड में कीर्ति सुरेश के डेब्यू को चिन्हित करेगी।  यह फिल्म जियो स्टूडियोज, एटली के ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है।

Mohena Kumari: मोहिना कुमारी के घर आई नन्ही परी, अभिनेत्री ने दूसरी संतान के रूप में बिटिया को दिया जन्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed