सब्सक्राइब करें

मुंबई में फिर शुरू होने वाला है लाइट्स, कैमरा, एक्शन! सबसे पहले इन फिल्मों के सितारे उतरेंगे मैदान में

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 03 Jun 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
shooting start soon alia bhatt akshay kumar movie firstly shoot
पृथ्वीराज, गंगूबाई काठियावाड़ी, भुज - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के लगभग दो महीने बाद अब भारतीय सिनेमा ने अपने रुके हुए काम को पटरी पर लाना शुरू कर दिया है। काम शुरू करने की सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने के साथ ही टीवी और फिल्मों के निर्माता और निर्देशक अपने साथियों के साथ आगे के काम की व्यवस्था बनाने में लग गए हैं। हालांकि इस काम को शूटिंग के सेट तक पहुंचने में एक से दो हफ्ते तक का समय लग सकता है लेकिन जिन फिल्मों के सेट पहले से ही तैयार हैं, वह अगले महीने के पहले हफ्ते से ही शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

Trending Videos
shooting start soon alia bhatt akshay kumar movie firstly shoot
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

जिन फिल्मों की शूटिंग सबसे पहले शुरू होने के आसार दिख रहे हैं, उस सूची में सबसे पहली फिल्म संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली 'गंगूबाई काठियावाड़ी' हो सकती है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे का कहना है कि संजय लीला भंसाली पहले से ही फिल्म सिटी में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उनका सेट अभी भी फिल्म सिटी में ज्यों का त्यों लगा हुआ है इसलिए संभावना है कि अनिवार्य सावधानियों के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले संजय पहले फिल्म निर्माता हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shooting start soon alia bhatt akshay kumar movie firstly shoot
भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों के निर्माता भूषण कुमार की लॉकडाउन की वजह से तीन फिल्में भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया, झुंड और मुंबई सागा रुकी हुई हैं। भूषण का कहना है कि जैसे ही वह अपनी सुरक्षा संबंधी व्यवस्था को दुरुस्त कर लेते हैं तो वह अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा, 'हम सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने फिल्मों की शूटिंग को शुरू करने की अनुमति दे दी है लेकिन हमारे लिए हमारे साथ काम करने वालों की सुरक्षा सर्वोपरि है। हमारी इन फिल्मों की कुछ ही दिन की शूटिंग बाकी है। हम शुरू तभी करेंगे जब स्वास्थ्य से संबंधित सारी सुरक्षा सुविधाओं को हम खुद सुनिश्चित कर लेंगे।'

shooting start soon alia bhatt akshay kumar movie firstly shoot
द बिग बुल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उधर, अजय देवगन के निर्माण में बनने वाली फिल्म 'द बिग बुल' की तो शूटिंग जुलाई में शुरू हो सकती है। फिल्म के लिए फिलहाल शूटिंग की लोकेशन देखी जा रही है, जहां शूटिंग पूरी होने तक पूरी कास्ट और क्रू के रुकने की व्यवस्था हो सके। जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अब बाकी बची शूटिंग महाराष्ट्र राज्य के अंदर ही होनी है। लोगों की सुरक्षा की व्यवस्था होने के साथ ही इसकी शूटिंग जुलाई में शुरू होने के आसार बनने लगे हैं।

विज्ञापन
shooting start soon alia bhatt akshay kumar movie firstly shoot
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' का सेट भी इस समय दहिसर में लगा हुआ है। इस सेट को भी खत्म करने की तैयारी की जा रही थी लेकिन अभी शूटिंग शुरू करने की इजाजत मिलने के बाद सेट पर काम जल्द से जल्द शुरू होने की संभावना है। चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का ज्यादातर भाग शूट हो चुका है लेकिन अभी कुछ जरूरी दृश्यों की शूटिंग बाकी है। मानसून के पूरी तरह से आने से पहले निर्माता इस फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द पूरी करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed