फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona In Mumbai: मुंबई में अब वीकएंड पर नहीं होगी शूटिंग, कोरोना नियम न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 08 Apr 2021 12:38 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 08 Apr 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Shooting Will Not Take Place On Weekends In Mumbai Strict Action Will Be Taken If The Rules Are Not Followed By Covid19
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना की दूसरी लहर के असर को देखते हुए फिल्मनगरी मुंबई में अब इस महीने हर शुक्रवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक शूटिंग बंद रहेगी। ऐसा महाराष्ट्र सरकार की तरफ से लागू सप्ताहांत लॉकडाउन के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। इस बीच फिल्मों, धारावाहिकों व वेब सीरीज के शूटिंग स्थल व पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिनेमा एम्प्लाइज (एफडब्लूआईसीई) ने खुद अपने पास ले ली है और एक पत्र जारी करके सभी सम्बद्ध फिल्म संगठनों से ऐसा न होने की सूरत में कार्रवाई के लिए तैयार रहने को भी कहा है।

Shooting Will Not Take Place On Weekends In Mumbai Strict Action Will Be Taken If The Rules Are Not Followed By Covid19
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ अपने पदाधिकारियों की बैठक का हवाला देते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिनेमा एम्प्लाइज (एफडब्लूआईसीई) ने महासंघ से सम्बद्ध यूनियनों को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है फेडरेशन ने कोरोना विशेषज्ञों से मशविरा करके शूटिंग व पोस्ट प्रोडक्शन कामों के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार की है। ये नियम 30 अप्रैल तक सभी स्टूडियो और शूटिंग स्थलों पर प्रभावी रहेंगे।

Shooting Will Not Take Place On Weekends In Mumbai Strict Action Will Be Taken If The Rules Are Not Followed By Covid19
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस पत्र के मुताबिक 30 अप्रैल तक किसी भी फिल्म, सीरियल या वेब सीरीज में भीडभाड़ वाले दृश्य या ग्रुप डांसर्स के साथ कोई गाना शूट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। काम के समय मास्क पहनना और सेट को लगातार स्प्रे के जरिए संक्रमणरहित करते रहना जरूरी है। फेडरेशन ने इसकी मॉनीटरिंग के लिए एक उड़न दस्ता भी बना लिया है जो स्टूडियो और शूटिंग स्थलों पर छापेमारी करके इन नियमों का अनुपालन देखेगा और इसका उल्लंघन होने की सूरत में उचित कार्रवाई भी करेगा। पत्र में ये भी लिखा है कि अगर किसी शख्स या प्रोडक्शन कंपनी ने इसके खिलाफ कोई हरकत की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shooting Will Not Take Place On Weekends In Mumbai Strict Action Will Be Taken If The Rules Are Not Followed By Covid19
फिल्मसिटी मुंबई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सप्ताह के दिनों में काम करने की इन शर्तों के उल्लेख के साथ ही इस पत्र में फेडरेशन ने राज्य सरकार के लॉक डाउन नियमों का हवाला देते हुए लिखा है कि शुक्रवार शाम 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे तक किसी भी स्टूडियो या अन्य स्थल पर शूटिंग, प्री प्रोडक्शन या पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़ा कोई काम नहीं होगा। सहयोगी फिल्म संगठनों से इन नियमों का अनुपालन सख्ती से करने की बात पत्र में कही गई है।

विज्ञापन
Shooting Will Not Take Place On Weekends In Mumbai Strict Action Will Be Taken If The Rules Are Not Followed By Covid19
फिल्मीस्तान स्टूडियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिनेमा एम्प्लाइज (एफडब्लूआईसीई) ने फिल्म संगठनों और उनके सदस्यों से अपील की है कि वह कोरोना से बचाव के लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। फेडरेशन ने फिल्मों, धारावाहिकों व वेब सीरीज में काम करने वालों से कहा है कि ऐसा न हुआ तो शहर में संपूर्ण लॉकडाउन लग सकता है और ऐसा हुआ तो दैनिक मजदूरी वाले कलाकारों व कामगारों के सामने फिर से रोजी रोटी का संकट गहरा सकता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed