टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा आर्य इन दिनों 'कुंडली भाग्य' शो में नजर आ रही हैं और अर्जुन बिजलानी भी टीवी का जाना माना चेहरा हैं। वहीं, श्रद्धा आर्या और अर्जुन दोनों के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। दोनों को करण जौहर के साथ काम करने का मौका मिला है। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्हें धर्मा फैमिली की ओर से वेलकम किया गया था। अब उन्होंने करण जौहर के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। इसके अलावा अर्जुन बिजलानी ने भी स्टोरी शेयर की है।
Shraddha Arya-Arjun Bijlani: करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे श्रद्धा-अर्जुन बिजलानी! पोस्ट साझा कर दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, श्रद्धा आर्या ने पहले एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें एक स्पेशल गिफ्ट हैंपर की तस्वीर शेयर थी, जिसे धर्मा प्रोडक्शन ने भेजा था। वहीं, आज अभिनेत्री ने करण जौहर के साथ तस्वीरें साझा की हैं। बॉडीकॉन ड्रेस में अभिनेत्री बेहद उत्साहित और खूबसूरत लग रही है। इसके साथ एब्सट्रैक्ट प्रिंट ब्लैक स्वेटशर्ट और जॉगर्स में करण जौहर उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं, अर्जुन बिजलानी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में करण जौहर के साथ तस्वीर साझा की है। अर्जुन ने एक कोलाज बनाया है, जिसमें धर्मा फैमिली की ओर से मिला हैंपर और करण जौहर का नोट भी नजर आ रहा है। करण ने उनका अपनी फिल्म का हिस्सा बनने पर स्वागत किया है। अर्जुन और श्रद्धा के फैंस उन्हें करण जौहर के साथ काम करने की खबर मिलने के बाद से ही काफी खुश हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर ने अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का श्रद्धा आर्या और अर्जुन बिजलानी को हिस्सा बनाया है। दोनों के तस्वीरें साझा करने के बाद से ही ये बात और भी पुख्ता हो गई है। बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी शूटिंग भी खत्म कर ली है।