फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता ने खोला बॉलीवुड माफिया का राज, कहा- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में...

Fri, 29 Jul 2022 06:36 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 29 Jul 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta Talked About Bollywood Mafia Nana Patekar SSR Death Case in her new post
तनुश्री दत्ता और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार भी अभिनेत्री अपनी इंस्टा पोस्ट की वजह से ही चर्चाओं में आई हैं। दरअसल, तनुश्री दत्ता ने कुछ घंटे पहले ही लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर सुशांत सिंह राजपूत और बॉलीवुड माफिया का जिक्र किया। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने इनकी फिल्मों को बैन करने की भी अपील की है। 

Tanushree Dutta Talked About Bollywood Mafia Nana Patekar SSR Death Case in her new post
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कौन बॉलीवुड माफिया? वही, जिनका नाम एसएसआर (सुशांत सिंह राजपूत) की मौत के मामले में बार-बार सामने आ रहे थे। (ध्यान देने वाली बात यह है कि इन सभी के पास एक ही क्रिमिनल लॉयर है)।' पोस्ट में आगे तनुश्री दत्ता ने लोगों से अपील करते हुए लिखा, 'उनकी फिल्में न देखें, उनका पूरी तरह से बहिष्कार करें। इनके पीछे पड़ जाएं। उन सबके पीछे पड़ जाओ जिन्होंने मेरे बारे में फर्जी खबरें फैलाई हैं। उनके जीवन को नर्क बना दो। कानून और न्याय ने भले ही मुझे विफल कर दिया हो लेकिन मुझे इस राष्ट्र के लोगों पर विश्वास है। जय हिन्द…और अलविदा! फिर मिलेंगे।'

Tanushree Dutta Talked About Bollywood Mafia Nana Patekar SSR Death Case in her new post
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि तनुश्री दत्ता ने अपने पोस्ट में नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने लिखा, 'अगर मुझे कभी कुछ होता है तो बता दें कि #मीटू आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील, सहयोगी और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार हैं!'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tanushree Dutta (@iamtanushreeduttaofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta Talked About Bollywood Mafia Nana Patekar SSR Death Case in her new post
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में भारत में मीटू की शुरुआत की थी। इस दौरान अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया  था। अभिनेत्री के मुताबिक, साल 2009 में फिल्म 'हॉर्न ओेके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने तनुश्री के काफी करीब आने की कोशिश की थी। नाना पाटेकर पर लगे इस आरोप ने बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था। तनुश्री आखिरी बार फिल्म अपार्टमेंट में दिखाई दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed