फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fire Break: रणबीर और श्रद्धा अभिनीत लव रंजन की फिल्म के सेट पर लगी भीषण आग, एक मजदूर की मौत होने की खबर

Fri, 29 Jul 2022 06:33 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 29 Jul 2022 06:33 PM IST
सार

माया नगरी मुंबई के शुक्रवार शाम बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के  अंधेरी वेस्ट इलाके में एक फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग लग गई। जिस जगह आग लगी है वह लव रंजन फिल्म का सेट था।

विज्ञापन
Fire breaks out on the set of Luv Ranjan untitled film starring ranbir kapoor and shraddha kapoor in mumbai
फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग - फोटो : सोशल मीडिया

माया नगरी मुंबई के शुक्रवार शाम बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के अंधेरी पश्चिम के चित्रकूट स्टूडियो में बने दो फिल्मों के सेटों पर शुक्रवार को आग लग गई । ये दोनों सेट राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म और फिल्मकार लवरंजन की अनाम फिल्म के थे। आग लगने की इस घटना में एक लाईटमैन मामूली रूप से जख्मी हुआ है। इन दोनो ही सेटों पर प्री लाईटिंग का काम चल रहा था। वहीं, अपुष्ट सूत्रों के अनुसार एक मजदूर की जान चली गई ,जो सेट पर फायर सेफ्टी का काम करता था। बताया जा रहा है कि मजदूर की उम्र बहुत कम थी। इसके अलावा कई लोगों के लापता होने की भी जानकारी सामने आ रही है। 

Fire breaks out on the set of Luv Ranjan untitled film starring ranbir kapoor and shraddha kapoor in mumbai
फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग - फोटो : सोशल मीडिया

मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के मुताबिक, यह लेवल-2 फायर है। घटना की सूचना शाम चार बजकर 28 मिनट पर मिली थी। इस घटना के बारे में एफडब्लू्आईसीई के प्रवक्ता ने बताया कि सेट पर प्री लाईटिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी, जिसमें एक लाईटमैन मामूली रूप से घायल हुआ है। फिलहाल स्थिति पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां और पानी के दो टैंकर तैनात किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले हफ्ते से रणबीर और श्रद्धा सेट पर शूटिंग करने वाले थे।

Fire breaks out on the set of Luv Ranjan untitled film starring ranbir kapoor and shraddha kapoor in mumbai
फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग - फोटो : सोशल मीडिया

घटना पर फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआईसीई)  ने गहरा दुख जताया है और कहा है कि हमने राज्य सरकार और महापालिका को बार-बार पत्र लिखकर कहा है कि फिल्म सेट पर आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कुछ नियम बनाए जाएं। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बता दें कि अंधेरी में चित्रकूट स्टूडियो में चार सेट लगाए गए हैं. जिसमें दो सेट राजश्री प्रोडक्शन के और एक सेट टिप्स का तथा एक सेट लवरंजन की फिल्म का है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को इस सेट पर लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म के एक गाने की शूटिंग करनी थी। घटना के वक्त अभिनेता रणबीर और श्रद्धा सेट पर मौजूद नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire breaks out on the set of Luv Ranjan untitled film starring ranbir kapoor and shraddha kapoor in mumbai
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो लव रंजन की इस बेनाम फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। अभी तक फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन की शूटिंग और इसके सेट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं। वहीं बीते दिनों सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रणबीर और श्रद्धा के अलावा एक्टर कार्तिक आर्यन भी नजर आ सकते हैं। खबरों की मानें तो अभिनेता फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed