{"_id":"5c7a45aabdec220c1b140e67","slug":"shraddha-kapoor-birthday-special-relation-with-lata-mangeshkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेसबुक के जरिए मिला था इस एक्ट्रेस को फिल्मों में रोल, रिश्ते में लगती हैं लता मंगेशकर की पोती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फेसबुक के जरिए मिला था इस एक्ट्रेस को फिल्मों में रोल, रिश्ते में लगती हैं लता मंगेशकर की पोती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 03 Mar 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shraddha kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस में से एक श्रद्धा कपूर 32 साल की हो चुकी हैं। 3 मार्च 1987 को जन्मीं श्रद्धा कपूर एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी करती हैं। कॉमेडियन और विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : file photo
मुंबई में जन्मीं श्रद्धा कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नर्सरी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की। आगे की पढा़ई के लिए श्रद्धा ने अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने करियर पर ध्यान देना शुरू किया।
3 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : file photo
श्रद्धा के फिल्मों में आने का किस्सा भी बहुत रोचक है। एक दिन फिल्मकार अंबिका हिंदुजा ने श्रद्धा कपूर की तस्वीरें फेसबुक पर देखीं और उनसे कॉन्टैक्ट किया। इस तरह श्रद्धा को उनकी पहली फिल्म तीन पत्ती मिली। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका मेें थे हालांकि तीन पत्ती के फ्लॉप हो जाने से श्रद्धा को कोई पहचान नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : file photo
श्रद्धा के करियर में माइलस्टोन फिल्म आशिकी 2 (2013) थी। इसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था और उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर थे। फिल्म के सारे गाने सुपरहिट रहे थे। आशिकी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इस फिल्म के बाद श्रद्धा ने कामयाबी की सीढ़ियां चढ़नी शुरू कर दी और हिट फिल्में अपने नाम कीं।
विज्ञापन
5 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : instagram
श्रद्धा ने फिल्म एक विलेेन में सुपरहिट गाना तेरी गलियां भी गाया था। श्रद्धा को गाने का शौक यूंं हीं नहीं लगा, दरअसल उनकी मां भी एक अच्छी सिंगर हैं। कम ही लोगों को पता है कि लता मंगेशकर से भी उनका खास कनेक्शन हैं। श्रद्धा कपूर के नाना लता मंगेशकर के कजिन भाई हैं। इस तरह रिश्ते में श्रद्धा लता मंगेशकर की पोती लगती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।