फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन डिजाइनर के निशाने पर आईं 'हसीना पारकर', सेना को सैल्यूट कर हो चुकी हैं ट्रोल

Sun, 24 Dec 2017 12:46 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor names as an accused in criminal complaint filed by fashion designer

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं लेकिन वह लगातार विवादों में बनीं हुई हैं। कुछ दिनों पहले श्रद्धा कपूर ने सेना को सैल्यूट किया लेकिन गलत फोटो की वजह से ट्रोल हो गईं। वहीं अब फैशन डिजाइनर एजे मिस्त्री और थिया मिनहास ने श्रद्धा कपूर और फिल्म 'हसीना पारकर' के निर्माताओं में से एक समीर शेख के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई।



पढ़ें: श्रद्धा कपूर ने पोस्ट की मर्लिन मुनरो की ऐसी फोटो, लोग बोले- छुपाने की नहीं दिखाने की आदत डालो

shraddha kapoor names as an accused in criminal complaint filed by fashion designer

फैशन डिजाइनर की शिकायत के बाद कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिसका मतलब है कि श्रद्धा कपूर और फिल्म निर्माता समीर शेख दोनों आरोपी हैं और पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराना पड़ेगा। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि कोर्ट ने पुलिस जांच के आदेश दे दिए हैं। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहना है, पुलिस जांच में सारी बातें सामने आ जाएंगी।

shraddha kapoor names as an accused in criminal complaint filed by fashion designer
इससे पहले एजे मिस्त्री और थिया मिनहास ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'हसीना पारकर' के लिए करीब 300 आउटफिट दिए। निर्माताओं ने उनसे वादा किया था कि फिल्म प्रमोशन के दौरान वो उनका प्रचार करेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha kapoor names as an accused in criminal complaint filed by fashion designer
shraddha kapoor
फैशन डिजाइनर एजे मिस्त्री और थिया मिनहांस की कंपनी अपने ब्रांड लेबल एजीटीएम के तहत कपड़ों को डिजाइन करती है। आरोप है कि श्रद्धा कपूर ने 'हसीना पारकर' के प्रचार के दौरान उन्होंने फैशन लेबल ‘एजीटीएम’ का कथित तौर पर प्रचार नहीं किया जो समझौते का उल्लंघन है।
 
विज्ञापन
shraddha kapoor names as an accused in criminal complaint filed by fashion designer
Shraddha Kapoor
इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की। जिसके बाद वो चर्चा में आ गई। देखते ही देखते ट्विटर पर ट्रोलर्स एक्टिव हो गए और श्रद्धा कपूर को देशभक्ति, भारतीय जवानों की इज्जत करने जैसी कई नसीहत तक दे डाली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed