फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धा कपूर के नीला रंग पहनते ही खिल उठा आसमान, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Fri, 11 Sep 2020 01:49 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 11 Sep 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor spotted with blue casual looks in Mumbai with maske follow corona rules
श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महाराष्ट्र के बाकी शहरों के मुकाबले मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से नीचे आ रही है। नागपुर, ठाणे और पुणे के मुकाबले मुंबई में हालात बेहतर होते देख सामान्य जन के अलावा अब फिल्मी सितारे भी घरों से बाहर चहकने लगे हैं। गुरुवार को अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की खास अदाएं घर के बाहर निकलते समय कैमरे में कैद हो गईं।

Shraddha Kapoor spotted with blue casual looks in Mumbai with maske follow corona rules
श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गुरुवार की शाम अपने एक मित्र से मिलने निकली श्रद्धा कपूर के घर से बाहर आने की भनक सारे कैमरापर्सन्स को मिनटों में हो गई। जो उनके घर के नजदीक थे वे सबसे पहले पहुंचे। बाद में आने वालों को उनके फोटो खींचने का मौका थोड़ी देर से मिला।

Shraddha Kapoor spotted with blue casual looks in Mumbai with maske follow corona rules
श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक 4 में भी श्रद्धा कपूर और तमाम दूसरे सितारे घरों पर ही वक्त बिता रहे हैं। श्रद्धा कपूर गुरुवार को किसी जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलीं। और, उन्होंने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि इस दौरान वह मास्क लगाए रहें और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करती रहें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor spotted with blue casual looks in Mumbai with maske follow corona rules
श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जाते मॉनसून का फेवरिट कलर ब्लू पहनकर निकलीं श्रद्धा कपूर ने डेनिम ऑन डेनिम स्टाइल को यहां फॉलो किया है। नीली डेनिम और डेनिम का ही नीला लॉन्ग कोट उनकी टी शर्ट के साथ यहां खूब जम रहा है। काले सफेद स्नीकर्स के साथ श्रद्धा ने अपना लुक पूरा ट्रेंडी रखा।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor spotted with blue casual looks in Mumbai with maske follow corona rules
श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

श्रद्धा कपूर इन दिनों निर्माता निर्देशक लव रंजन की उस फिल्म की तैयारियों में जुटी हैं, जिसमें उनके हीरो रणबीर कपूर हैं। हाल ही में उनकी सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनी फिल्म 'छिछोरे' को एक साल पूरा हुआ है। श्रद्धा कपूर की शादी की अफवाहें इस बीच खूब उड़ती रही हैं, लेकिन उनके पिता शक्ति कपूर ने ये साफ कर दिया है कि श्रद्धा अभी कम से कम तीन चार साल शादी नहीं करने जा रहीं।

बाइस्कोप: 33 साल बाद भी कायम फिल्म ‘पुष्पक’ में दिखा बेरोजगारों का ये दर्द, बिना संवाद की सीधी चोट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed