{"_id":"67ed319c5b437efcf001ca3f","slug":"shraddha-kapoor-to-collaborate-with-tumbbad-director-rahi-anil-barve-for-her-next-big-project-2025-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Kapoor: 'स्त्री 2' के बाद बड़ा धमाल मचाएंगी श्रद्धा, 'तुम्बाड़' फेम निर्देशक के साथ करने जा रहीं काम?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shraddha Kapoor: 'स्त्री 2' के बाद बड़ा धमाल मचाएंगी श्रद्धा, 'तुम्बाड़' फेम निर्देशक के साथ करने जा रहीं काम?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 02 Apr 2025 06:19 PM IST
सार
Shraddha Kapoor Upcoming Movie: श्रद्धा कपूर 'स्त्री 2' के बाद अब एक और बड़ी फिल्म में नजर आएंगी। एक रिपोर्ट के अनुसार वह 'तुम्बाड़' फेम निर्देशक के साथ एक रोमांचक प्रोजेक्ट पर काम करने जा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' से दर्शकों का दिल जीता था। इसके बाद से उन्होंने अपनी अगली फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। हालांकि, अब खबर आ रही है कि श्रद्धा जल्द ही 'तुम्बाड़' के निर्देशक राही अनिल बर्वे के साथ एक नया प्रोजेक्ट शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर करेंगी।
रिपोर्ट के मुताबिक स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और श्रद्धा इसकी अनोखी कहानी से बेहद प्रभावित हैं। उन्हें लगता है कि यह अनाम थ्रिलर 'स्त्री 2' के बाद उनके लिए एक शानदार फिल्म हो सकती है। श्रद्धा इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
लव स्टोरी फिल्म पर भी चल रही चर्चा
इसके अलावा श्रद्धा एकता कपूर के साथ एक लव स्टोरी पर भी चर्चा कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'आशिकी 2' फेम निर्देशक मोहित सूरी करेंगे। खास बात यह है कि इसमें श्रद्धा की जोड़ी एक बार फिर आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ सकती है। सूत्रों का कहना है कि श्रद्धा के पास कुछ और प्रोजेक्ट्स भी हैं, लेकिन उनकी डिटेल्स अभी गुप्त रखी गई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
'नागिन ट्रिलॉजी' की तैयारी में जुटी हैं अभिनेत्री
इन सबके बीच श्रद्धा कपूर 'नागिन ट्रिलॉजी' की तैयारी में भी जुटी हैं। यह एक मेगा-बजट फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं। इसमें श्रद्धा मुख्य किरदार 'नागिन' के रूप में दिखेंगी। खास बात यह है कि इस फ्रेंचाइजी में वीएफएक्स का भारी इस्तेमाल होगा, जिससे दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।