बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर नजर आ रहीं थीं। अब हाल ही में उन्होंने अपने नए प्रोजक्ट की घोषणा की है। श्रद्धा कपूर 'चालबाज इन लंदन' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म में श्रद्धा डबल रोल में नजर आने वाली हैं। श्रद्धा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
चालबाज इन लंदनः पहली बार डबल रोल में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन पंकज पाराशर ही करेंगे। पंकज ने ही 1989 में आई फिल्म 'चालबाज' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में श्रीदेवी और रजनीकांत साथ नजर आए थे। वहीं अब श्रद्धा कपूर फिल्म में श्रीदेवी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। गौरतलब है कि ये पहली फिल्म होगी जिसमें श्रद्धा का डबल रोल देखने को मिलेगा।
इस फिल्म की घोषणा करते हुए श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'चालबाज इन लंदन। इस फिल्म का निर्देशन सिर्फ और सिर्फ पंकज पाराशर ही कर रहे हैं और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अहमद खान और शायरा खान फिल्म के निर्माता है'। हालांकि क्या आप जानते हैं कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी इस फिल्म के रीमेक में आलिया को देखना चाहती थीं?
View this post on Instagram
एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था कि, 'अगर आज के समय में चालबाज का रीमेक बनता है तो बहुत अच्छा होगा। आलिया इस रोल में बिल्कुल फिट बैठेगी। उसका स्वभाव वैसा ही मस्ती वाला है। वो एक साथ खतरनाक और मासूम दोनों लग सकती है'। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया और फिल्म में आलिया की जगह श्रद्धा को कास्ट किया गया।
बता दें कि चालबाज में श्रीदेवी के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। वहीं श्रीदेवी के अलावा फिल्म में सनी देओल और रजनीकांत भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी के साथ साथ फिल्म का गाना 'किसी के हाथ ना आएगी ये लड़की' भी काफी सुपरहिट हुआ था। अब कुछ श्रीदेवी जैसा ही जलवा श्रद्धा इस फिल्म में दिखाती नजर आएंगी।