बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने हर किसी के रातों की नींद खराब कर दी है। रोजाना हो रहे नए खुलासों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हालांकि, अपनों से दोखा मिलने की यह कहानी नई नहीं है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों की निर्मम हत्या हो चुकी है। इतना ही नहीं, इन अभिनेत्रियों में एक तो ऐसी हैं, जिनका शव श्रद्धा की ही तरह टुकड़ों-टुकड़ों में कर फेंक दिया था। पढ़िए दिल को दहला देने वाली ये कहानियां...
Murder: श्रद्धा की तरह इन अभिनेत्रियों को भी मिला धोखा, किसी के किए गए टुकड़े तो किसी का पूरा परिवार ही खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशिरेखा
शशिरेखा तमिल टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस थीं] लेकिन अपने ही प्यार के हाथों मारी गईं। दरअसल, शशिरेखा के पति रमेश शंकर का दूसरी महिला (पेशे से एक्ट्रेस) संग अफेयर था। शशिरेखा दोनों के प्यार के बीच दीवार बन रही थीं, इसलिए इस भयंकर हत्याकांड की साजिश रची गई। अभिनेत्री शशिरेखा का सिर उसके पति रमेश शंकर ने ही धड़ से अलग कर दिया था। रमेश शंकर और उसकी लिव-इन पार्टनर ने शशिरेखा के सिर को फेंकने से पहले दो दिन तक बाथरूम में बंद रखा था और मौका देखकर लाश ठिकाने लगा दी।
प्रिया राजवंश
अभिनेत्री प्रिया राजवंश की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। प्रिया के फिल्मी करियर की शुरुआत जहां बेहद शानदार हुई थी, वहीं उनका अंत बेहद खौफनाक हुआ था। चेतन आनंद के दोनों बेटों ने प्रॉपर्टी के लिए प्रिया की हत्या करवा दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि प्रिया राजवंश को गला घोंटकर मारा गया था।
लैला खान
एक्ट्रेस लैला खान की मौत ने सभी को हैरान कर दिया। उनकी मां सेलिना पटेल ने तीन शादियां की थीं। लैला खान की मां सेलिना के पास मुंबई में करोड़ों की संपत्ति थी। एक दिन अचानक लैला गायब हो गईं। लैला की मां के तीसरे पति परवेज ने पैसों के लिए पूरे परिवार की निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के डेढ़ साल बाद लैला के परिवार की लाशें उनके फार्महाउस से बरामद की गई थीं।
मीनाक्षी थापर
मीनाक्षी थापर की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। फिल्मों में काम कर रही मीनाक्षी को उनके ही दोस्त ने किडनैप कर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया था। दरअसल, मीनाक्षी को एक्टर अमित जायसवाल और उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति सुरिन ने पहले किडनैप और फिर फिरौती की मांग की। लेकिन, जब फिरौती नहीं मिली और पुलिस पीछे लग गई तब अमित और प्रीति ने उन्हें मारकर उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस को जांच में मीनाक्षी थापा के शव का निचला हिस्सा इलाहाबाद में ही एक मकान की पानी की टंकी से मिला। जबकि सिर लखनऊ-इलाहाबाद बॉर्डर के एक जंगल से बरामद हुआ।