सब्सक्राइब करें

Shreya Ghoshal: बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर श्रेया घोषाल हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, जानकर रह जाएंगे दंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
Shreya Ghoshal Birthday of Bollywood Playback Singer Networth and Some Unknown Facts about her career
Shreya Ghoshal - फोटो : Amar ujala

श्रेया घोषाल भारत की एक बेहतरीन सिंगर हैं। आज श्रेया घोषाल अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं, सिंगर का जन्मदिन 12 मार्च 1984 को बरमपुर, मुर्शिदाबाद, वेस्ट बंगाल में हुआ था। सिंगर ने अपना बचपन राजस्थान के कोटा में बिताया है। उनके पिता बिस्वाजीत घोषाल एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं, जो कि न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में काम करते हैं। उनकी मां का नाम शर्मिता घोषाल है। श्रेया ने चार साल की कम उम्र से म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया था।

Trending Videos
Shreya Ghoshal Birthday of Bollywood Playback Singer Networth and Some Unknown Facts about her career
Shreya Ghoshal - फोटो : social media

श्रेया ने हासिल किए कई अवॉर्ड
श्रेया ने 16 साल की उम्र में रियलिटी शो सा रे गा मा पा को जीता था, इस शो के बाद फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की मां ने उन्हें नोटिस किया, जिसके बाद उन्होंने निर्माता की रोमांटिक फिल्म देवदास के लिए गाना गाया था। इस फिल्म में गाने के लिए सिंगर को नेशनल फिल्म अवॉर्ड, फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट प्लेबैक सिंगर, और फिल्म फेयर आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर न्यू म्यूजिक टैलेंट से नवाजा गया था। सिंगर को दूसरा नेशनल फिल्म अवॉर्ड फिल्म पहेली के गाने धीरे जलना के लिए मिला था। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में तमाम गानों के लिए अवॉर्ड हासिल किए हैं। उन्होंने देवदास के लिए सिलसिला ये चाहत, बैरी पिया, छलक छलक, डोला रे डोला रे गाने गाए थे। इन गानों के अलावा उन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों के लिए गाने गाए हैं, जिसमें एल ओ सी कारगिल, मुन्ना भाई एमबीबीएस, साया, जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shreya Ghoshal Birthday of Bollywood Playback Singer Networth and Some Unknown Facts about her career
Shreya Ghoshal - फोटो : social media

कई शो में बतौर जज आ चुकी हैं नजर 
फिल्मों के अलावा श्रेया कई रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सा रे गा मा पा और इंडियन आइडल शो में जज की भूमिका अदा की थी।  सिंगर को संयुक्त राज्य अमेरिका के ओहियो राज्य ने सम्मानित किया था, जहां पर गवर्नर ने 26 जून 2010 को श्रेया घोषाल दिवस के रूप में घोषित किया है। अप्रैल साल 2013 में उन्हें यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन्स के चुने गए सदस्यों ने लंदन में सम्मानित किया था। 

नुसरत जहां ने इंडस्ट्री छोड़ राजनीति में ऐसे बनाया करियर

Shreya Ghoshal Birthday of Bollywood Playback Singer Networth and Some Unknown Facts about her career
Shreya Ghoshal - फोटो : social media

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं श्रेया
श्रेया के नेटवर्थ की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। जानकारी के मुताबिक सिंगर के पास 182 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी सारी कमाई गानों से होती है। कई रियलिटी शो में बतौर जज हिस्सा ले चुकी हैं, तो उन्होंने वहां से भी अच्छी कमाई की है। सिंगर हर महीने एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह सालाना 12 करोड़ रुपये कमाती है। सिंगर का एक घर कोलकाता में है और दूसरा घर मुंबई में है। 

Anupam Kher: सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा 21 मार्च को होगी, अनुपम खेर दिवंगत दोस्त के लिए करेंगे सारा इंतजाम

विज्ञापन
Shreya Ghoshal Birthday of Bollywood Playback Singer Networth and Some Unknown Facts about her career
Shreya Ghoshal and Shiladitya Mukhopadhyaya - फोटो : social media

साल 2015 में श्रेया ने की शादी
श्रेया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से साल 2015 में शादी की थी। शिलादित्य पेशे से एक इंजीनियर हैं। कपल का एक बेटा है,  जिसका जन्म साल 2021 में हुआ था। सिंगर अक्सर अपने परिवार के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो साझा करती रहती हैं।  

Sushmita Sen: हार्ट अटैक के बाद रैम्प वॉक करती नजर आईं सुष्मिता सेन, वीडियो साझा कर कहा- आज मैं बहुत खुश हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed