सब्सक्राइब करें

Satish Kaushik: विकास मालू ने खुद पर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, पत्नी ने ठहराया एक्टर की मौत का जिम्मेदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 12 Mar 2023 08:50 AM IST
विज्ञापन
satish kaushik death vikas malu wife wrote letter to delhi police businessman share actor video from farmhouse
सतीश कौशिक, विकास मालू - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों हुई अभिनेता सतीश कौशिक के निधन का मामला अब सिर्फ हार्ट अटैक तक सीमित नहीं रह गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और अब इस मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। एक महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कथित तौर पर महिला ने दिल्ली पुलिस को एक शिकायत पत्र दिया है, जिसमें उसने दावा किया है कि सतीश कौशिक की हत्या की गई है। बता दें कि यह महिला सतीश कौशिक के दोस्त और व्यापारी विकास मालू की पत्नी हैं। पत्नी के आरोप के बाद सतीश मालू ने अपनी सफाई पेश की है। 



Trending Videos
satish kaushik death vikas malu wife wrote letter to delhi police businessman share actor video from farmhouse
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सतीश मालू की पत्नी का दावा है कि उसके पति ने 15 करोड़ रुपये के विवाद में सतीश कौशिक की हत्या कर दी है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ साल पहले उसके पति ने सतीश कौशिक से 15 करोड़ रुपए लिए थे, लेकिन उनके पास चुकाने के लिए पैसे नहीं थे। इसी विवाद को लेकर उन्होंने इस हत्या को अंजाम दिया है। पत्नी के आरोपों पर विकास मालू ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही फार्महाउस पर हुई पार्टी से सतीश कौशिक का डांस वीडियो साझा किया है।


इसे भी पढ़ें- Costa Titch Death: नहीं रहे मशहूर रैपर कोस्टा टिच, स्टेज पर परफॉर्म करते हुए निकला दम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
satish kaushik death vikas malu wife wrote letter to delhi police businessman share actor video from farmhouse
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश कौशिक के दोस्त और बिजनेसमैन विकास मालू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेता सिंगर यो यो हनी सिंह के गाने 'अंग्रेजी बीट' पर डांस करते नजर आ रहे हैं, उनके साथ में बिजनेसमैन विकास मालू और अन्य लोग भी हैं। बता दें कि यह वीडियो दिल्ली में हुई होली पार्टी का है। इसी पार्टी के दौरान सतीश कौशिक की तबीयत बिगड़ी थी और उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां अभिनेता ने दम तोड़ दिया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vikas Malu (@vmkuber)

satish kaushik death vikas malu wife wrote letter to delhi police businessman share actor video from farmhouse
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं विकास मालू ने अपनी पत्नी के आरोपों पर जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'सतीश जी के साथ पिछले 30 साल से मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं और इस दुनिया को मेरे नाम पर कीचड़ उछालने में कुछ मिनट भी नहीं लगे। इस जश्न के बाद जो जो ट्रैजिडी हुई, उसे मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि ट्रैजिडी कभी बताकर नहीं आती और न ही इस पर किसी का बस चलता है। मैं मीडिया से गुजारिश करना चाहूंगा कि वो सभी की भावनाओं की कद्र करें। सतीश जी को मैं हमेशा हर जश्न में याद करूंगा'।

विज्ञापन
satish kaushik death vikas malu wife wrote letter to delhi police businessman share actor video from farmhouse
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सतीश कौशिक की 9 मार्च को दिल्ली स्थित पुष्पांजलि फार्महाउस पर मौत हो गई। 8 मार्च को अभिनेता मुंबई में होली की पार्टी करने के बाद दिल्ली में एक पार्टी में शामिल होने आए थे। वहीं एक्टर की मौत  के बाद पुलिस जांच कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed