श्रेया घोषाल हिंदी फिल्म जगत की मुख्य गायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने अपने गानों के बल पर चार राष्ट्रीय पुरस्कारों समेत ढेरों अन्य पुरस्कार हासिल किए हैं। चार साल की उम्र से ही संगीत को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना चुकीं श्रेया को दुनिया में पहली पहचान तब मिली जब उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो 'सारेगामापा' का ताज अपने नाम किया। श्रेया की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने करियर का पहला फिल्मी गाना संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में गाया था और अपनी पहली ही फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर लिया था। आज श्रेया की शोहरत देश से लेकर विदेश तक है। वह कई सिंगिंग रियलिटी शो की जज भी रह चुकी हैं। 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल में पैदा हुईं श्रेया घोषाल के नौ बेहतरीन गानों से आज हम आपको अवगत कराने जा रहे हैं।
चार साल की उम्र से गाने लगी थीं श्रेया घोषाल, जन्मदिन पर सुनिए नौ बेहतरीन गाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोला रे डोला (2002)
श्रेया के सुनहरे सफर की शुरुआत 'डोला रे डोला' गाने से हुई। यह देवदास फिल्म का गाना है जिसमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय मुख्य किरदार में हैं। देवदास में नुसरत बद्र ने गीतों के जरिए अपनी कलम का जादू बिखेरा था। वहीं कविता कृष्णमूर्ति, श्रेया घोषाल और केके ने इसे अपनी आवाज से सजाया। इस फिल्म के सिर्फ गाने ही नहीं बल्कि गानों पर की गई कोरियोग्राफी भी खूब पसंद की गई।
जादू है नशा है (2003)
2003 में रिलीज हुई फिल्म 'जिस्म' का गाना 'जादू है नशा है' साल के कामुक गानों में एक रहा। इस गाने में जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आई थी। इस गीत की रचना एमएम करीम ने की थी वहीं इस गाने को नीलेश मिसरा ने लिखा है। इस गाने के लिए श्रेया को सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ।
अगर तुम मिल जाओ (2005)
साल 2005 में श्रेया द्वारा गाया यह गाना उस साल के श्रेष्ठ गानों में एक है। इस गाने को लोगों ने लंबे समय तक याद रखा और आज भी लोगों की जुबां पर है। यह फिल्म 'जहर' का गाना है जिसे इमरान हाशमी और शमिता शेट्टी पर फिल्माया गया है, वहीं अनु मलिक ने इस गाने को कंपोज किया है। अगर 'तुम मिल जाओ' को उस साल के कई प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में सर्वश्रेष्ठ गाने के लिए नामांकित किया गया है।
मेरे ढोलना (2007)
फिल्म 'भूलभुलैया' का यह एक महत्वपूर्ण गाना है। इस गाने के माध्यम से फिल्म के एक दिलचस्प पक्ष का खुलासा होता है। 'मेरे ढोलना' एक शास्त्रीय गीत है जिसमें विद्या बालन का बेहतरीन डांस देखने को मिलता है। इस गाने को श्रेया और एम जी श्रीकुमार ने गाया था। इस गीत को प्रीतम ने खूबसूरती से संगीतबद्ध किया था।