{"_id":"61f195bda0bc8f1be57411b9","slug":"shreyas-talpade-birthday-know-about-the-life-and-career-facts-of-actor-shreyas-talpade","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shreyas Talpade Birthday: फिल्म 'इकबाल' के डायरेक्टर ने श्रेयस से तीन दिन पहले कहा-कैंसिल कर दो शादी, बंट चुके थे कार्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shreyas Talpade Birthday: फिल्म 'इकबाल' के डायरेक्टर ने श्रेयस से तीन दिन पहले कहा-कैंसिल कर दो शादी, बंट चुके थे कार्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 27 Jan 2022 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Shreyas Talpade
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर श्रेयस तलपड़े 27 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। उन्होंने अपने करियर के लगभग डेढ़ दशक तक कई फिल्मों में काम किया। कई फिल्मों में उन्होंने अपने कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया तो सीरियस किरदार भी निभाएं। ओम शांति ओम, गोलमाल सीरीज, वाह ताज और इकबाल जैसी हिंदी व मराठी भाषा में 45 फिल्में करने वाले श्रेयस ने अपने करियर में बुरा वक्त भी देखा। हालांकि उन्हें किसी भी फिल्म से वह सफलता नहीं मिली जो उन्हें उनकी पहली फिल्म 'इकबाल' से मिली थी। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा है जो सुनने में बेहद दिलचस्प लगे लेकिन श्रेयस के लिए ये किसी झटके से कम नहीं था।
एक्टर श्रेयस तलपड़े ने फिल्म इकबाल से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक दिव्यांग क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को सभी की सराहना मिली थी। फिल्म में दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने भी अहम भूमिका निभाई थी और इस फिल्म के निर्देशक नागेश कुकुनूर ने निर्देशित किया था। एक्टर के रूप में पहली फिल्म शुरू करने के साथ ही उनकी असली जिंदगी में भी एक ट्विस्ट आ गया था।
एक्टर श्रेयस तलपड़े ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म इकबाल के किस्से को याद करते हुए बताया था कि शूटिंग शुरू होने से तीन दिन पहले उन्होंने छुट्टी मांगी थी। उस समय निर्देशक नागेश को लगा कि श्रेयस पार्टी करने के लिए छुट्टी मांग रहे हैं लेकिन जब उन्हें पता चला कि श्रेयस शादी करने जा रहे हैं तो निर्देशक नागेश ने शादी कैंसिल करने को कहा था। दरअसल श्रेयस ने फिल्म में एक टीनएजर का किरदार निभाया था। ऐसे में दुनिया के सामने यह आना कि वह शादीशुदा हैं ये सामने आना सही नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Shreyas Talpade
- फोटो : social media
श्रेयस ने बताया कि मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से था और शादी के कार्ड बंट चुके थे ऐसे में जब मुझसे कहा गया कि शादी कैंसिल कर दो तो मुझे नहीं पता थी कि क्या करना है। इसके बाद मैंने उन्हें समझाया कि मैं इस शादी के बारे में किसी को नहीं बताऊंगा और सब कुछ चुपचाप रखूंगा। इसके बाद निर्देशक ने उन्हें एक दिन की छुट्टी दे दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।