{"_id":"61f185177861fd586943da6d","slug":"bhojpuri-from-monalisa-to-akshara-singh-these-actresses-give-tough-competition-to-each-other-in-terms-of-fan-following","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: फैन फॉलोइंग के मामले में एक- दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं ये अभिनेत्रियां, जानें कौन है किससे आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: फैन फॉलोइंग के मामले में एक- दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं ये अभिनेत्रियां, जानें कौन है किससे आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 26 Jan 2022 11:00 PM IST
सार
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय होती जा रही है। भोजपुरी सिनेमा और इसकी गाने अब सिर्फ भोजपुरी दर्शकों को ही नहीं बल्कि देशभर में काफी पसंद किए रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मोनालिसा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय होती जा रही है। भोजपुरी सिनेमा और इसकी गाने अब सिर्फ भोजपुरी दर्शकों को ही नहीं बल्कि देशभर में काफी पसंद किए रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के साथ ही इसके कलाकार भी लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी अभिनेत्रियां भी आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आ आ रही हैं। फिटनेस से लेकर खूबसूरती तक यह अभिनेत्रियां किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी इनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। आइए जानते हैं फॉलोअर्स के मामले में भोजपुरी इंडस्ट्री की कौन सी अभिनेत्री किस नंबर पर है-
मोनालिसा
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री मोनालिसा इस मामले में नंबर वन हैं। भोजपुरी फिल्मों की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिश्वास है। भोजपुरी सिनेमा में आने के बाद बंगाली अभिनेत्री ने अपना नाम बदलकर मोनालिसा रख लिया। भोजपुरी सिनेमा के अलावा मोनालिसा कई हिंदी टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 4.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
2 of 6
अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह
भोजपुरी फिल्मों की ग्लैमरस अभिनेत्री अक्षरा सिंह फॉलोअर्स के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। अपने करियर में कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में देने वाली अक्षरा अपनी खूबसूरती के दम पर लोगों को दीवाना बना देती हैं। बेहतरीन अभिनय के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह के 4.1 मिलियन फॉलोअर्स है।
3 of 6
काजल राघवानी
- फोटो : Insatagram- @kajalraghwani
काजल राघवानी
भोजपुरी इंडस्ट्री की एक और मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी 2.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आम्रपाली दुबे
- फोटो : Instagram
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी सिनेमा का जाना- माना नाम आम्रपाली दुबे अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय की वजह से अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोअर्स वाली आम्रपाली दुबे इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर लगातार अपने नए- नए वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं, जो लोगों को काफी पसंद भी आते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
शुभी शर्मा
- फोटो : instagram/shubhi_sharma_official
शुभी शर्मा
राजस्थान की रहने वाली शुभी शर्मा इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स वाली शुभी शर्मा ने भी अपने करियर में कई भोजपुरी फिल्में की हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जैसे दिनेश लाल यादव निरहुआ, खेसारी लाल यादव समेत कई लोगों के साथ काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।