फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रिया पिलगांवकर ने अभिनेताओं की सैलरी पर कसा तंज, बोलीं, 'एक फिल्म के बजट के बराबर मिलती है फीस'

Sun, 28 Mar 2021 05:08 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 28 Mar 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Shriya Pilgaonkar Controversial Comment on Bollywood Actors Fees
श्रिया पिलगांवकर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कई मुद्दों को लेकर बहस छिड़ जाती है। कभी नेपोटिज्म तो कभी अभिनेताओं की फीस को लेकर। वहीं इसी बीच अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी श्रिया ने भी इस मुद्दे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। श्रिया ने कहा कि इंडस्ट्री में लिंग के आधार पर फीस में किए जाने वाले भेदभाव को खत्म करने पर हमें काम करना चाहिए। इसकी सख्त जरुरत है।

Shriya Pilgaonkar Controversial Comment on Bollywood Actors Fees
श्रिया पिलगांवकर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रिया पिलगांवकर ने अभिनेताओं की सैलरी पर तंज कसते हुए कहा कि एक हीरो को फिल्म के लिए इतना पैसा दिया जाता है जितना कि उस फिल्म का पूरा बजट होता है। श्रिया के इस विवादित बयान को लेकर वो सुर्खियों में आ गई हैं और बरसों से चले आ रहे इस ज्वलंत मुद्दे का हिस्सा बन गई हैं। 

Shriya Pilgaonkar Controversial Comment on Bollywood Actors Fees
श्रिया पिलगांवकर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रिया कहती हैं कि मैंने बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को बात करते सुना है कि उनकी पूरी फिल्म का बजट जितना था, उतनी तो केवल मेल एक्टर्स को फीस दे दी जाती है। श्रिया आगे कहती हैं कि भले ही आपको यह पता न हो कि आपका सह-अभिनेता कितना कमा रहा है, लेकिन आप फिल्म की प्रगति के आधार पर इसका अनुमान तो लगा ही सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shriya Pilgaonkar Controversial Comment on Bollywood Actors Fees
श्रिया पिलगांवकर - फोटो : सोशल मीडिया

व्यक्तिगत तौर पर बात करते हुए श्रिया का कहना है कि मुझे नहीं पता कि मेरे सह-अभिनेताओं को कितना पैसा मिलता है, लेकिन इसका अंदाजा तो है। मैंने तय किया है कि मैं अपनी क्षमताओं के आधार पर अच्छी डील ही हाथ में लूं। लेकिन मुझे लगता है कि अपने लिए खड़े होना बेहद जरूरी है। जब समय के साथ लोग अपने हक के लिए आवाज उठाएंगे तो चीजें बेहतर होती नजर जाएंगी। यह समझना बहुत जरूरी है कि यदि हम खुद को महत्व नहीं देंगे, तो कोई और भी नहीं देगा।

विज्ञापन
Shriya Pilgaonkar Controversial Comment on Bollywood Actors Fees
श्रिया पिलगांवकर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रिया 'हाउस अरेस्ट' और 'फैन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो 'द गॉन गेम', 'क्रैकडाउन', 'बीचम हाउस' और 'मिजार्पुर' जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं। श्रिया ने कई शार्ट फिल्म्स में भी अपनी भूमिका निभाई है। बता दें कि श्रिया फिल्म 'हाथी मेरे साथी' में भी नजर आएंगी जिसकी रिलीज को कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए टाल दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed