फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2021 में ये सितारे करेंगे नन्हे महमान का स्वागत, जल्द बनने जा रहे हैं माता-पिता

Sun, 28 Mar 2021 04:59 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 28 Mar 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
These Celebrities are going to welcome their baby this year, Lisa Haydon, Shreya Ghoshal, Ranvijay Singh
इस साल इन सितारों के घर गूंजेगी किलकारियां - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2021 में फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलिब्रिटिज के घर खुशियों ने दस्तक दी। कोई शादी के बंधन में बंधा तो किसी के घर किलकारियां गूंजी। इस साल जहां सैफ करीना से लेकर विराट अनुष्का माता पिता बने वहीं कई और सितारे भी हैं जिनके घर इस साल खुशियां आने को हैं। आइए बताते हैं ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारे में जो इस साल माता-पिता बनने जा रहे हैं।

These Celebrities are going to welcome their baby this year, Lisa Haydon, Shreya Ghoshal, Ranvijay Singh
लीजा हेडन - फोटो : Instagram
लीजा हेडन

लीजा हेडन तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। बता दें कि उनकी डिलीवरी जून में होनी है। इस दौरान लीजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी नई नई तस्वीरें साझा कर अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक मनमोहक वीडियो साझा कर अभिनेत्री ने अपनी तीसरी बार मां बनने की गुड न्यूज शेयर की थी। लीजा हेडन ने डीनो लालवानी से शादी की थी जिनसे उनके अब तक दो बच्चे हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद लीजा हेडन फिजकली बहुत फिट हैं और खुद को बहुत एक्टिव रखती हैं।

These Celebrities are going to welcome their baby this year, Lisa Haydon, Shreya Ghoshal, Ranvijay Singh
श्रेया घोषाल, शीलादित्य - फोटो : instagram/shreyaghoshal
श्रेया घोषाल

बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल भी इस साल मां बनने वाली हैं। श्रेया ने बेबी बंप के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'बेबी श्रेयादित्या आ रहा है। शीलादित्य और मैं इस खबर को आप लोगों के साथ साझा करके काफी रोमांचित हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Celebrities are going to welcome their baby this year, Lisa Haydon, Shreya Ghoshal, Ranvijay Singh
नीति मोहन, निहार पांड्या - फोटो : instagram/neetimohan18
नीति मोहन

मशहूर गायिका नीति मोहन भी मां बनने वाली हैं। उन्होंने पति निहार पांड्या के साथ खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए फैंस के साथ ये खुशखबरी दी। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, '1+1= 3, मैं मां बनने वाली हूं और निहार पापा बनने वाले हैं।'


 
विज्ञापन
These Celebrities are going to welcome their baby this year, Lisa Haydon, Shreya Ghoshal, Ranvijay Singh
रणविजय सिंह - फोटो : Instagram
रणविजय सिंह

रोडीज फेम रणविजय सिंह ने भी फैंस को बताया कि वो एक बार फिर पापा बनने वाले हैं। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि प्रियंका सिंह दोबारा प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप तीनों को बहुत याद कर रहा हूं'। फैंस ने इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed