अभिनेता सुनील शेट्टी फिलहाल बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनके जलवों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर थोड़ी सी सुगबुगाहट भी उन्हें सुर्खियों में ले आती है। दक्षिण से लेकर उत्तर तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले सुनील शेट्टी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने रविवार को अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और उसका ऐसा कैप्शन डाला कि प्रशंसक भी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक न पाए। कुछ लोगों ने तो ऐसे कमेंट किए, जिन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। वहीं उनके फैंस ने इस तस्वीर को लाइक भी खूब किया। ये फोटो तब की है जब अभिनेता फिल्मी पर्दे पर काफी एक्टिव थे।
सुनील शेट्टी ने थ्रोबैक फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, रितेश देशमुख का कमेंट पढ़ छूट जाएगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सुनील ने अपने अभिनय के पुराने दिनों की एक थ्रोबैक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसने धमाल मचा दिया है। लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसमें बिना शर्ट वाले पोज में सुनील अपने अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने खुद से ही सवाल करते हुए इसपर एक मजेदार कैप्शन भी दिया। लिखा ‘आखिर मैं सोच क्या रहा था?’
बस फिर क्या था सुनील के इस पोस्ट पर यूजर्स तो यूजर्स बॉलीवुड सेलेब्स भी ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया देने लगे। मिनटों में कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। ये थ्रोबैक फोटो देख और सवाल पढ़कर उनकी बेटी आथिया शेट्टी भी इसपर प्रतिक्रिया देने से नहीं रुकीं। उन्होंने एक इमोजी डालकर अपने भाई अहान शेट्टी को टैग किया। इस पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने रफ एंड टफ स्टाइल में उन्हें जवाब दिया।
सुनील के इस पोस्ट का बॉलीवुड सेलेब्स खूब मजा ले रहे हैं और अपनी तरफ से मजेदार कमेंट कर रहे हैं। जय भानुशाली ने लिखा ‘ये वही शख्स हैं जिन्होंने गर्मी का हुक स्टेप ईजाद किया’। प्रशांत गुप्ता ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा ‘अन्ना अगर मेरे पास भी आपके तरह शरीर और बाल होते तो मैं सोचता नहीं। मैं भी इसी तरह फ्लॉन्ट करता और आपको भी करना चाहिए। ये 90 के क्लासिक पोज हैं। ऐसे पोस्टर्स हमारी दीवारों पर होते थे और हमें भी स्टार बनने का सपना दिखाते थे।
इन सबके बीच अभिनेता रितेश देशमुख का कमेंट सबसे मजेदार रहा। उन्होंने लिखा ‘अन्ना आप देवदास के मार डाला के लिए प्रेरणा हो सकते थे।’ बता दें कि हाल ही में सुनील की मलयालम फिल्म 'माराकर अरबिकदालीन सिम्हम' ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। सुनील ने इसके लिए मोहनलाल और निर्देशक प्रियदर्शन को धन्यवाद दिया। सुनील शेट्टी कुछ दिन पहले तेलुगू फिल्म 'मोसागल्लु' में नजर आए थे।