{"_id":"60605e9c8ebc3e592e0eaba6","slug":"when-nargis-dutt-congratulate-meena-kumari-on-her-death-know-this-interesting-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मौत मुबारक हो मीना, तुम कभी वापस मत आना', जानें क्यों ट्रेजेडी क्वीन की मौत पर नरगिस ने कही थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मौत मुबारक हो मीना, तुम कभी वापस मत आना', जानें क्यों ट्रेजेडी क्वीन की मौत पर नरगिस ने कही थी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 28 Mar 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नरगिस दत्त, मीना कुमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्म जगत में बहुत सी अदाकाराएं हुईं जिनके फिल्मी करियर से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी चर्चा में रही। ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं मीना कुमारी जिसे बॉलीवुड ने नाम दिया था 'ट्रेजेडी क्वीन'। मीना कुमारी को ये नाम पर्दे पर निभाए उनके दर्दभरे किरदारों के लिए दिया गया था, लेकिन असल जिंदगी में भी ये नाम उनकी पहचान बन गया। जब गम का सारा बोझ लिए मीना इस दुनिया से गईं तो उनकी सहेली और बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस ने ऐसी बात कही थी जो कोई भूला ना सका।
2 of 5
मीना कुमारी
मीना कुमारी की प्रोफेशनल लाइफ बेहद शानदार थी। अपनी शख्सियत और दमदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था। हालांकि निजी जिंदगी में उन्हें बहुत संघर्ष झेलना पड़ा। मीना कुमारी की शादी मशहूर स्क्रीनराइटर कमाल अमरोही से हुई थी। उनके प्यार में दीवानी मीना कुमारी ने अपना सबकुछ कमाल के नाम कर दिया था, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और बाद में उनका तलाक हो गया।
3 of 5
मीना कुमारी
इसके बाद मीना कुमारी की जिंदगी में धर्मेंद्र आए। हालांकि धर्मेंद्र से भी उन्हें कभी वो प्यार नहीं मिला जिसकी उन्हें तलाश थी। मीना की जिंदगी में पुरुष तो बहुत आए लेकिन किसी ने भी उनके अंदर की खामोशी को महसूस नहीं किया। मीना का दर्द बढ़ता जा रहा था और वो शराब का सहारा लेकर अपनी जिंदगी जी रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मीना कुमारी
- फोटो : फाइल
जब मन के दर्द ने शरीर की बीमारी का रूप ले लिया तो मीना कुमारी का अंत नजदीक आ गया। 31 मार्च 1972 को मीना कुमारी कोमा में जाने के दो दिन बाद हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चलीं गईं। उन दिनों नरगिस दत्त और मीना की दोस्ती बहुत अच्छी हुआ करती थी। कहा जाता है कि जब नरगिस मीना कुमारी के अंतिम संस्कार में पहुंची थी तो उनक मुंह से निकला था, 'मीना कुमारी, मौत मुबारक हो'।
विज्ञापन
5 of 5
नरगिस दत्त, मीना कुमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बात का खुलासा खुद नरगिस ने एक आर्टिकल में किया था। उन्होंने लिखा था, 'मौत मुबारक हो। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं कहा। मीना आज तुम्हारी बड़ी बहन तुम्हें मौत की बधाई दे रही है और कहती है कि इस दुनिया में वापस कभी मत आना। ये दुनिया तुम जैसे लोगों के लिए नहीं बनी है'। नरगिस की मीना से अच्छी दोस्ती थी और एक दोस्त को तड़पता देख उन्हें दुख होता था। ऐसे में जब मीना गुजरीं तो नरगिस समझ गईं कि अब उनकी बेचैन रुह को शायद शांति मिल गई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।