एक्ट्रेस श्रुति हासन ने ना सिर्फ साउथ फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय के दम पर अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा श्रुति अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं और अपने निजी मामले पर भी वे खुलकर बात करती हैं। श्रुति साउथ सुपरस्टार कमल हासन और सारिका की बेटी हैं। ऐसे तो एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखती हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता के तलाक को लेकर खुलकर बातें की हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने पैरेंट्स के तलाक पर खुश थी और उन्हें आज तक उनके इस फैसले पर गर्व होता है। श्रुति हासन ने ऐसा क्यों कहा और इसके अलावा उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते के बारे क्या बातें कीं, ये सब हम आपको बताने जा रहे हैं।
खुलासा: मां सारिका और पापा कमल हासन के तलाक से खुश थीं श्रुति हासन, ये थी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 May 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन