{"_id":"5e2442418ebc3e7da555da61","slug":"shweta-bachchan-instagram-post-for-mother-in-law-ritu-nanda-who-passed-away-on-14-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतु नंदा के निधन के पांचवें दिन भावुक हुईं श्वेता बच्चन, इंस्टाग्राम पर लिखा दिल छूने वाला पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतु नंदा के निधन के पांचवें दिन भावुक हुईं श्वेता बच्चन, इंस्टाग्राम पर लिखा दिल छूने वाला पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sun, 19 Jan 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता, नव्या और ऋतु नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मंगलवार( 14 जनवरी) को राजकपूर की बेटी और अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋतु के निधन के बाद तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया था। इस बीच आज (19 जनवरी) ऋतु नंदा की बहू श्वेता नंदा ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छूने वाला पोस्ट साझा किया है।
2 of 5
श्वेता बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
दरअसल श्वेता बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को देख साफ समझ आ रहा है कि श्वेता, ऋतु नंदा को कितना याद कर रही हैं। तस्वीर में श्वेता बच्चन के साथ ऋतु नंदा और नव्या नवेली नंदा नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
amitabh bachchan, shweta bachchan
- फोटो : social media
इस तस्वीर के कैप्शन में श्वेता बच्चन ने लिखा, 'आपकी बहुत याद आएगी'। बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग में ऋतु नंदा का जिक्र करते हुए लिखा था, 'एक आदर्श बेटी, एक आदर्श बहन, एक आदर्श पत्नी, एक आदर्श मां, एक आदर्श भाभी, एक आदर्श सास, और एक आदर्श मित्र ने हमें एक ऐसे खालीपन के साथ छोड़ दिया है जिसे हम कवर नहीं कर सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ritu nanda
बता दें कि ऋतु नंदा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था। ऋतु ने एक ही दिन में एलाईसी की 17 हजार पेंशन पॉलिसीज बेच दी थी। ऋतु, राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की बेटी थीं। ऋतु ने खुद को सिनेमा से काफी हद तक दूर रखा था।
विज्ञापन
5 of 5
Ritu Nanda Funeral
- फोटो : Twitter
गौरतलब है कि ऋतु नंदा एक लंबे वक्त से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। ऋतु के अंतिम संस्कार में अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, रणधीर कपूर, अरमान जैन, अधार जैन, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा शामिल हुए थे। वहीं अंतिम संस्कार के बाद ऋतु नंदा की अस्थियों को अभिषेक बच्चन के साथ नव्या और अगस्त्य गंगा में बहाने के लिए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।