सब्सक्राइब करें

देखें श्वेता की शादी की 23 साल पुरानी अनदेखी तस्वीरें, बिदाई में फूट फूट रोए थे बिग बी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 16 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shweta Bachchan Nanda Birthday Special Unseen Pictures Of Wedding With Nikhil Nanda
Shweta Bachchan wedding pictures - फोटो : twitter

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा का जन्मदिन 17 मार्च को होता है। पिता के सुपरस्टार होने के बावजूद श्वेता बॉलीवुड की ऐसी स्टारकिड हैं जिनकी दिलचस्पी फिल्मों से नहीं रही है। बावजूद इसके श्वेता बच्चन नंदा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। श्वेता बच्चन नंदा ने साल 1997 में बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की थी। ऐसे में आज हम आपको श्वेता बच्चन के जन्मदिन के मौके पर उनकी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।

Shweta Bachchan Nanda Birthday Special Unseen Pictures Of Wedding With Nikhil Nanda
Shweta Bachchan wedding pictures - फोटो : twitter

श्वेता बच्चन का जन्म 13 मार्च साल 1974 में हुआ था। इस तस्वीर में श्वेता बच्चन नंदा दुल्हन के जोड़े में दिखाई दे रही हैं। श्वेता लाल रंग का लहंगा पहनी हुई है तो वहीं मांग में भर सिंदूर भी साफ नजर आ रहा है। तस्वीर में श्वेता पति निखिल तो दूसरी तरफ पिता अमिताभ बच्चन के बीच में दिखाई दे रही हैं। 

Shweta Bachchan Nanda Birthday Special Unseen Pictures Of Wedding With Nikhil Nanda
Shweta Bachchan wedding pictures - फोटो : twitter

इस तस्वीर में श्वेता साड़ी पहनी दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई है। तस्वीर में उनके साथ पति निखिल, मां जया बच्चन और अमिताभ बच्चन साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि यह श्वेता और निखिल के रिसेप्शन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Bachchan Nanda Birthday Special Unseen Pictures Of Wedding With Nikhil Nanda
Shweta Bachchan wedding pictures - फोटो : twitter

श्वेता बच्चन की यह तस्वीर शादी की है। इस तस्वीर में श्वेता जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दे रही है। तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि यह बिदाई के वक्त ली गई तस्वीर है। इस तस्वीर में श्वेता और जया दोनों ही लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Shweta Bachchan Nanda Birthday Special Unseen Pictures Of Wedding With Nikhil Nanda
Shweta Bachchan wedding pictures - फोटो : twitter

अंत में अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा की यह तस्वीरें देखिए। इस तस्वीर में श्वेता पिता के साथ मस्ती करती हुई तो कभी उनकी गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं। यह चारों तस्वीरें एक दूसरे से काफी अलग है। जिनके उनके दो बच्चे हैं। बेटी का नाम नव्या नवेली है जबकि बेटे का नाम अगस्त्य है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed