फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इसलिए सैफ अली खान को दोबारा खरीदना पड़ा था अपना महल, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे

Sun, 15 Mar 2020 11:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 15 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan reveals he earned back Pataudi Palace for this reason
Saif Ali Khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान एक नवाब परिवार से आते हैं। उनके पिता मशहूर दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान हरियाणा के पटौदी रियासत से ताल्लुक रखते थे। पटौदी में सैफ का महल और काफी प्रॉपर्टी है जिसपर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक इंटरव्यू में सैफ ने खुलासा किया था कि अपने पैतृक महल को वापस पाने के लिए उन्हें होटल चेन को किराए पर देना पड़ा था।

Saif Ali Khan reveals he earned back Pataudi Palace for this reason
pataudi palace - फोटो : अमर उजाला

मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया था, 'पिता की मौत के बाद इस महल को नीमराणा होटल्स को किराए पर दिया गया। इससे पहले अमन और फ्रांसिस इसे चलाते थे। फ्रांसिस का निधन हो गया जिसके बाद मुझसे कहा गया कि मैं अपना महल वापस ले सकता हूं लेकिन इसके मुझे बहुत सारे पैसे देने होंगे।'

Saif Ali Khan reveals he earned back Pataudi Palace for this reason
pataudi palace - फोटो : Social Media

इसके बाद सैफ ने बताया, 'मुझे लगता है कि जो घर मुझे विरासत में मिलना चाहिए था उसे मुझे फिल्मों से कमाए पैसे के माध्यम से वापस मिला। आप अपने अतीत से अधिक दूर नहीं रह सकते। मेरी परवरिश वैसी रही है लेकिन विरासत में कुछ भी नहीं मिला है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan reveals he earned back Pataudi Palace for this reason
Pataudi Palace - फोटो : Social Media

क्या है पटौदी पैलेस की खासियत
पटौदी पैलेस का निर्माण 81 साल पहले हुआ था। इसे साल 1935 में आठवें नवाब और क्रिकेटर इफ्तिखार अली खान पटौदी अली हुसैन सिद्दीकी द्वारा बनाया गया था। इसमें डेढ़ सौ से भी ज्यादा कमरे हैं और यहां सौ से भी ज्याद लोग काम करते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पटौदी पैलेस की कीमत करीब 800 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan reveals he earned back Pataudi Palace for this reason
pataudi palace - फोटो : इंस्टाग्राम

सैफ अली खान अक्सर पटौदी पैलेस अपने परिवार के साथ जाते रहते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी करीना कपूर का जन्मदिन भी वहीं मनाया था। वहां रहने वाले लोगों से उनका काफी मिलना-जुलना है।

VIDEO: जब पिता सैफ के साथ KBC में पहुंची थीं नन्हीं सारा, अमिताभ बच्चन के कहने पर किया था आदाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed