फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जब पिता सैफ के साथ KBC में पहुंची थीं नन्हीं सारा, अमिताभ बच्चन के कहने पर किया था आदाब

Sun, 15 Mar 2020 10:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 15 Mar 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan throwback photo from the set of Amitabh Bachchan with Saif Ali Khan
Sara Ali Khan - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिनकी थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। वहीं बहुत से ऐसे कलाकार हैं जिनको उनकी पुरानी तस्वीर में पहचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। सारा अली खान का थ्रोबैक वीडियो महानायक अमिताभ बच्चन के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति का है। 

Sara Ali Khan throwback photo from the set of Amitabh Bachchan with Saif Ali Khan
Sara Ali Khan - फोटो : Social Media

जी हां, सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ अमिताभ बच्चन के मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचीं। उनके इस वीडियो को bollywoodaccess नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने साझा किया है। सारा के ये वीडियो उनके बचपन का है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन सारा अली खान से बात भी करते हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ उन्हें हैल्लो बोलते हैं और उनका हाल-चाल पूछते हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन सारा अली खान से आदाब करने के लिए कहते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A lovely glimpse of Sara from her childhood days😍❤️ Follow @bollywoodaccess 👉🏻 . . #bollywood #kareena #saraalikhan #saifalikhan #taimur #taimuralikhan #black #instagram #beautiful #gorgeous #bollywoodfamily #bollywoodactor #bollywoodactress #bollywoodfashion #bollywoodlife #bollywoodlove #bollywoodstyle #bollywoodstylefile #bollywoodupdates #instantbollywood #instantbollywoodfashion #igers #indianbeauty.

A post shared by Bollywood Access (@bollywoodaccess) on

Sara Ali Khan throwback photo from the set of Amitabh Bachchan with Saif Ali Khan
sara ali khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अमिताभ बच्चन के कहने पर सारा आदाब करती हैं। इस शो में सारा अली खान के साथ उनकी दोस्ती भी पहुंची थीं। अमिताभ बच्चन उनसे भी बात करते हैं। दरअसल सारा अली खान का ये थ्रोबैक वीडियो उस समय का है जब सैफ अली खान अमिताभ बच्चन के शो की हॉट सीट पर बैठे हुए थे। सोशल मीडिया पर सारा अली खान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं, उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan throwback photo from the set of Amitabh Bachchan with Saif Ali Khan
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : twitter

बात करें सारा अली खान की आने वाली फिल्म की तो वह जल्द अतरंगी रे में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अक्षय कुमार व साउथ के सुपर स्टार धनुष भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग चंदौली जिले में चल रही थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस फिल्म की शूटिंग को फिलहाल बंद कर दिया गया। फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग उस समय बंद कर दी गई जब चंदौली गांव के कुछ लोगों ने कोरोना वायरस के डर से इस फिल्म की शूटिंग रोकने का मांग की। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Sara Ali Khan throwback photo from the set of Amitabh Bachchan with Saif Ali Khan
sara ali khan - फोटो : social media

आपको बता दें कि सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा सारा अली खान अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिब्बा में दिखाई दी थीं। बीते दिनों उनकी फिल्म लव आजकल भी रिलीज हुई। हालांकि उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म लव आजकल का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया। 

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को हुआ कोरोना वायरस का खौफ, खुद को किया घर में बंद !

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed