फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी राजपाल यादव के भरोसे चलती थीं फिल्में, वक्त बदलते ही तिहाड़ जेल में काटनी पड़ी सजा

Sun, 15 Mar 2020 09:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 15 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Rajpal Yadav birthday special know about his family and wife
राजपाल यादव - फोटो : file photo

बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी से लाखों दिलों की जीतने वाले कलाकार राजपाल यादव का जन्मदिन 16 मार्च को होता है। राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 1999 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन उन्हें असली पहली साल 2000 में आई फिल्म प्यार तूने क्या किया से मिली थी। इसके बाद राजपाल यादव ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय और कॉमेडी से लाखों दिलों की जीता। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं। 

Rajpal Yadav birthday special know about his family and wife
राजपाल यादव - फोटो : SELF

राजपाल यादव ने दो शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था, लेकिन बेटी को जन्म देने के बाद उनका निधन हो गया। करुणा और राजपाल यादव की बेटी का नाम ज्योति है। करुणा की मौत के बाद राजपाल यादव ने साल 2003 में दूसरी शादी की। उनकी दूसरी पत्नी का नाम राधा है। राजपाल यादव एक फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा गए हुए थे। यहां उनकी मुलाकात राधा से हुई। जहां दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। राजपाल यादव और राधा की भी एक बेटी है जिसका नाम हनी यादव है। 

Rajpal Yadav birthday special know about his family and wife
rajpal yadav - फोटो : social media

कनाडा में जन्मीं राधा को राजपाल पहली नजर में ही पसंद आ गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान राधा ने बताया था, "मैं जब पहली बार मुंबई पहुंची थी, तब राजपाल मुझे अपने घर लेकर गए थे। उन्होंने मुझे सरप्राइज देने के लिए घर का इंटीरियर उसी होटल की तरह करवाया था, जैसा कनाडा के उस होटल का था, जहां हम पहली बार मिले थे।" साल 2017 में राजपाल यादव ने अपनी बड़ी बेटी ज्योति की शादी। राजपाल की बेटी की शादी इटावा के रहने वाले संदीप यादव से हुई है। संदीप आगरा के एक बैंक में नौकरी करते हैं। ज्योति और संदीप की शादी में राजपाल ने फिल्मी हस्तियों को नहीं बुलाया किया था। उन्होंने गांववालों के बीच ही अपनी बेटी की शादी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajpal Yadav birthday special know about his family and wife
rajpal yadav - फोटो : social media

साल 1999 में आई फिल्म मस्त, इसी साल आई दिल क्या करे, शूल और फिर जंगल में अभिनय करने के बाद राजपाल यादव अब तक 62 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। बॉलीवुड में सफलता की ऊंचाईयां छूने के बावजूद राजपाल यादव अचानक परदे से गायब हो गए थे। उन्होंने करीब दो साल तक किसी भी फिल्म में काम नहीं किया। जिस वह अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म जुड़वा 2 में दिखाई दिए। इस फिल्म के आने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से बाद करते हुए कहा था कि; 'ये फिल्म मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से हैं क्योंकि मैं पिछले दो सालों से कोई काम नहीं कर रहा था। लोग मुझसे मेरी आगामी परियोजनाओं के बारे में पूछते थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया जिससे मैं खुश हूं।'

विज्ञापन
Rajpal Yadav birthday special know about his family and wife
Rajpal Yadav - फोटो : twitter

अपने करियर के शुरुआत में राजपाल यादव ने कुछ फिल्मों में खलनायक के किरदार किए। फिल्म 'प्यार तूने क्या किया' में उन्होंने पहली बार कॉमेडी रोल किया। जिसके बाद वह हिंदी फिल्मों के मुख्य कॉमेडी कलाकार बन गए। उन्होंने हंगामा, अपना सपना मनी मनी, चुप चुप के, गरम मसाला, फिर हेराफेरी, ढोल जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिलों को जीता। राजपाल यादव का विवादों से भी नाता रहा है। उन्हें 5 करोड़ रुपए के लोन चुकाने में नाकाम होने पर साल 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट ने झूठा हलफनामा देने के लिए 10 दिन की सजा सुनाई थी। जिसके बाद वह तिहाड़ जेल में भी रहे। 

पढ़ें: कोरोना वायरस से थमी बॉलीवुड की रफ्तार, लंबे समय के लिए सभी फिल्मों और सीरियल्स की रोकी शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed