{"_id":"5e6e3fde8ebc3ea81b1ff7da","slug":"anushka-shetty-talk-about-her-bonding-with-her-baahubali-costar-prabhas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रभास से अफेयर की खबरों पर अनुष्का शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो मेरे सुबह 3 बजे वाले दोस्त हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रभास से अफेयर की खबरों पर अनुष्का शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो मेरे सुबह 3 बजे वाले दोस्त हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 15 Mar 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Anushka and Prabhas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहुबली स्टार प्रभास का नाम अक्सर साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा जाता रहा है। कुछ रिपोर्ट्स के जरिए ये कहा गया कि दोनों रिलेशन में हैं। पर्दे पर लोग इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। अफेयर की खबरों के बीच अब अनुष्का ने प्रभास से अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। अनुष्का ने कहा कि प्रभास के साथ उनकी दोस्ती ऐसी है कि वो सुबह 3 बजे भी बात कर सकते हैं।
2 of 4
anushka and prabhas
डेक्कन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में अनुष्का शेट्टी ने कहा, 'मैं प्रभास को पिछले 15 सालों से जानती हूं और वह मेरे ऐसे दोस्त हैं जिनसे मैं सुबर 3 बजे बात कर सकती हूं। हम आमतौर पर जुड़े हुए हैं क्योंकि हम दोनों शादीशुदा नहीं हैं और ऑन-स्क्रीन हमारी अच्छी जोड़ी है। अगर हमारे बीच कुछ भी ऐसा होता तो अब तक पता चल जाता। हम दोनों एक ही तरह के हैं जो अपनी भावनाओं को नहीं छिपाते।'
3 of 4
prabhas and anushka
इससे पहले ऐसी भी खबरें थीं कि अनुष्का का अफेयर एक तलाकशुदा डायरेक्टर के साथ चल रहा है और दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। आईबी टाइम्स से बातचीत में अनुष्का ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कोई इस तरह की खबर कैसे लिख सकता है? अगर कोई उनके बारे में झूठी खबर लिखता है, तो इससे उनका परिवार भी प्रभावित होता है। लोगों को ये पता होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
anushka and prabhas
प्रभास ने क्या कहा था?
अनुष्का से अफेयर की खबरों को लेकर प्रभास ने कहा था कि हम सिर्फ दोस्त हैं लेकिन अगर इससे ज्यादा हमारे बीच कुछ होता, तो क्या पिछले 2 सालों में किसी ने हमें साथ नहीं देखा होता। उन्होंने ये भी कहा था करण जौहर के शो में भी मुझसे यह सवाल पूछा गया था। मैंने राजामौली और राणा दग्गुबाती को इसका जवाब देने दिया। उन्होंनें वहां पर कहा था कि हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।