फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय की इस आदत से श्वेता बच्चन को होती है चिढ़, करण जौहर के शो में किया था खुलासा

Sat, 19 Dec 2020 10:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 19 Dec 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Shweta bachchan talked about aishwarya rai bachchan in karan johar show
श्वेता बच्चन, ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram/shwetabachchan, aishwaryaraibachchan_arb

अमिताभ बच्चन के परिवार के सदस्य जया बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं तो वहीं उनकी बेटी श्वेता फैशन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। श्वेता अक्सर इवेंट या अवॉर्ड फंक्शन में परिवार के साथ नजर आती हैं। श्वेता अपने पिता के बेहद करीब है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि अपनी भाभी के साथ उनका रिश्ता कैसा है? कुछ समय पहले करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचीं श्वेता ने ऐश्वर्या से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया था।

Shweta bachchan talked about aishwarya rai bachchan in karan johar show
अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, करण जौहर - फोटो : कॉफी विद करण

शो के दौरान करण ने अभिषेक और श्वेता से कई सवाल पूछे। श्वेता ने भी बेहिचक सभी सवालों का जवाब दिया और दिल के राज खोले। शो में करण जौहर ने श्वेता बच्चन से ऐश्वर्या राय से जुड़ा सवाल भी किया। रैपिड फायर राउंड में करण ने श्वेता से पूछा कि वह ऐश्वर्या की किस आदत को पसंद करती हैं और किसे बर्दाश्त करती हैं?

Shweta bachchan talked about aishwarya rai bachchan in karan johar show
श्वेता बच्चन - फोटो : फाइल

श्वेता ने इस बात का जवाब बिंदास अंदाज में दिया। श्वेता ने कहा, 'ऐश्वर्या एक बेहतरीन मां हैं और सेल्फ मेड स्ट्रॉन्ग वूमेन हैं। उनकी यह बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। वह फोन और मैसेज का जवाब नहीं देती हैं, उनकी यह चीज मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। इस बातचीत के दौरान श्वेता ने बर्दाश्त करने वाले सवाल का जवाब दिया था- 'ऐश्वर्या का टाइम मैनेजमेंट'। इतना ही नहीं श्वेता ने ऐश्वर्या राय को एक सख्त मां भी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta bachchan talked about aishwarya rai bachchan in karan johar show
श्वेता बच्चन, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि श्वेता ने कभी फिल्मों में आने के बारे में नहीं सोचा। इस वजह से वो हमेशा लाइम लाइट से दूर रहीं। फिल्मों में ना आने को लेकर एक इंटरव्यू में श्वेता बच्चन ने कहा था, 'मुझे कभी फिल्मों के ऑफर नहीं आए। ना ही मेरा चेहरा और आवाज हीरोइनों की तरह है। मुझे कैमरा फेस करना भी नहीं आता है। मैं जहां हूं और जो कर रही हूं उसमें खुश हूं।'

विज्ञापन
Shweta bachchan talked about aishwarya rai bachchan in karan johar show
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

ऐश्वर्या राय की फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा वह मणिरत्नम की एक फिल्म कर रही हैं इसमें उनके अपोजिट अभिषेक बच्चन हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed