फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता बसु ही नहीं इन सितारों की भी सालभर के अंदर टूटी शादी, ये अभिनेत्री दो महीने में हुई थीं अलग

Tue, 10 Dec 2019 02:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 10 Dec 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
Shweta Basu Prasad to Sara Khan celebrity who separated within one year
Sara Khan, Shweta Basu Prasad, Karan - फोटो : file photo

फिल्मों और टीवी में काम कर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद (Shweta Basu Prasad) ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वो पति रोहित मित्तल से अलग होने जा रही हैं। श्वेता ने 13 दिसंबर 2018 में शादी की थी। शादी को एक साल पूरा होने से कुछ दिन पहले अभिनेत्री की शादी टूट गई। श्वेता ऐसी पहली नहीं है जिनकी शादी सालभर में टूट गई है। जानिए ऐसे और सितारों के बारे में जिनकी शादी एक साल में टूट गई। 

करण सिंह ग्रोवर पहली शादी 10 महीने में टूट गई थी

Shweta Basu Prasad to Sara Khan celebrity who separated within one year
karan singh grover and shraddha nigam - फोटो : file photo

करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में बिपाशा बसु से तीसरी शादी की है। इससे पहले वह दो शादियां कर चुके थे। करण की पहली शादी 2008 में टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से हुई थी। इन दोनों की शादी महज 10 महीने चली। शादी के कुछ दिनों बाद ही श्रद्धा ने करण पर धोखा देने का आरोप लगाया था। चर्चा थी कि करण सिंह ग्रोवर का अफेयर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से था। श्रद्धा ने करण से तलाक लेने का फैसला किया और अलग हो गईं।

सारा खान ने बिग बॉस में ही की थी शादी, दो महीने बाद हुए थे अलग

Shweta Basu Prasad to Sara Khan celebrity who separated within one year
Sara khan and Ali Merchant - फोटो : file photo

टीवी सीरियल बिदाई से सारा खान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। सारा 'बिग बॉस' सीजन चार में आई थीं। इस शो के दौरान ही सारा ने ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट से शादी की थी। हालांकि शादी के दो महीने बाद ही इन दोनों ने तलाक ले लिया था। फिल्मी बीट वेबसाइट के मुताबिक बिग बॉस शो के मेकर्स ने इन दोनों को शो में शादी करने के लिए 50 लाख रुपये दिए थे। हालांकि चैनल ने खबरों को झूठा बताया था और इसे इन दोनों का निजी फैसला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरी प्रधान हितेन तेजवानी की दूसरी पत्नी हैं

Shweta Basu Prasad to Sara Khan celebrity who separated within one year
hiten tejwani - फोटो : file photo

टीवी के जाने माने चेहरे हितेन तेजवानी की गौरी प्रधान दूसरी पत्नी हैं। गौरी से पहले हितने ने अरेंज मैरिज की थी जो महज 11 महीने चली। इस बात का खुलासा खुद हितेन ने बिग बॉस 12 में किया था। इस सीजन में हितेन बतौर कंटेस्टेंट गए थे जहां पर उन्होंने अपनी पहली शादी के बारे में बताया था। फिलहाल हितेन गौरी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। 

बिकिनी पहन कर रैंप वॉक कर रही थीं मॉडल्स, गिर पड़ीं तो वीडियो हो गया वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed