मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कुछ भी करती हैं तो सुर्खियां में आ जाती हैं। बीते कुछ वक्त से मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद ही एक पोस्ट में किया था। इस बीच मलाइका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि वो अर्जुन को बहुत मिस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका का ये वीडियो छाया हुआ है जिसमें वह अर्जुन के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
शादी में अर्जुन कपूर की फिल्म का गाना बजते ही झूमकर नाचीं मलाइका, देखते रह गए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका का यह वीडियो गुजरात के सूरत का है। मलाइका सूरत शादी के फंक्शन में बतौर मेहमान पहुंची थीं जहां पर उन्होंने अर्जुन कपूर की फिल्म 'गुंडे' के गाने पर जमकर डांस किया। यह गाना है- 'तूने मारी एंट्री।' वीडियो में आप देखेंगे कि मलाइका स्टेज पर अर्जुन कपूर की फिल्म का गाना बजते ही ठुमके लगाने लगती हैं। इसके बाद वह दूल्हा और दुल्हन रजत और अदिती को बुलाती हैं।
#malaikaarora last night at a #bigfatindianwedding at #surat #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
मलाइका के इस डांस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इससे पहले मलाइका ने अर्जुन कपूर के वीडियो पर कमेंट किया था जो चर्चा में रहा था। अर्जुन ने 'पानीपत' फिल्म रिलीज होने से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में वह हेयरकट करवाते नजर आए थे।
अर्जुन ने वीडियो साझा करते हुए लिखा था- 'मुझे बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है कि फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। मैंने इसे जनवरी में शूट किया था जब हम लोगों ने नए साल के जश्न के बाद दोबारा शूटिंग शुरू की थी। यह शानदार सफर का आधा हिस्सा है। भाऊ का किरदार निभाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सिर्फ 48 घंटे बचे हैं।' अर्जुन के इस वीडियो दो देखते ही मलाइका ने प्यार भरा कमेंट किया। मलाइका ने दिल वाला इमोजी बनाया था।
मलाइका और अर्जुन के रिश्ते के बात करें तो इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर एक तस्वीर पोस्ट करके किया था। इस तस्वीर में अर्जुन और मलाइका एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखे थे। आए दिन यह दोनों एक साथ किसी रेस्टोरेंट या फिर पार्टी में नजर आते हैं।
साली की वजह से टूटी थी संजय दत्त की पहली शादी, इस बीमारी से हुई थी मौत