फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किरदार में जान डालने के लिए अभिनेत्रियों ने हटवाए सिर के बाल, एक ने दो दिन शूटिंग के बाद छोड़ी फिल्म

Tue, 10 Dec 2019 02:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 10 Dec 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Shabana Nanadita Lisa Ray Tanvi Azmi Actresses Who Shaved Their Head for Movies
तन्वी आजमी, शबाना आजमी, अंतरा माली - फोटो : Social Media

बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के लिए क्या कुछ नहीं करते। ये तो सभी जानते हैं। किरदार में जान डालने के लिए ये सितारे हर वो काम करते हैं जो आम व्यक्ति करने से भी घबराता है। कोई शाकाहारी होने के बाद भी मांस खाता है, तो कोई भोजन खाना तक छोड़ देता है। वहीं ऐसी कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने किरदार को जीवंत दिखाने के लिए अपने बालों तक की कुर्बानी दे दी।

Shabana Nanadita Lisa Ray Tanvi Azmi Actresses Who Shaved Their Head for Movies
Tanvi Azmi

तन्वी आजमी
अभिनेत्री तन्वी आजमी ने कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया है। तन्वी ने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वो विधवा के रोल में थीं। इस किरदार को जीवंत दिखाने के लिए हकीकत में तन्वी ने अपने बालों को मुंडवा लिया था। इस फिल्म को निर्देशक संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया था।

Shabana Nanadita Lisa Ray Tanvi Azmi Actresses Who Shaved Their Head for Movies
शबाना आजमी, लीजा रे - फोटो : Social Media

शबाना आजमी, लीजा रे, नंदिता दास
अपने जमाने की चर्चित अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी एक फिल्म के लिए अपने बाल मुंडवा लिए थे। ये फिल्म विधवा जीवन पर आधारित थी। फिल्म के विवादों में फंसने के बाद शबाना ने इससे किनारा कर लिया था। शबाना ने दो से तीन दिन ही फिल्म की शूटिंग की थी। फिल्म 'वॉटर' में शबाना के अलावा नंदिता दास, लीजा रे और सीमा विश्वास ने भी बाल्ड लुक अपनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Nanadita Lisa Ray Tanvi Azmi Actresses Who Shaved Their Head for Movies
तनुजा - फोटो : Social Media

तनुजा
इस कदम को उठाने से पीछे तो अभिनेत्री तनुजा भी नहीं रहीं। तनुजा ने एक मराठी फिल्म 'पितृऋण' की थी। इस फिल्म के लिए तनुजा में अपना सिर मुंडवाया था। अपने किरदार से तनुजा ने सभी की वाहवाही लूटी थी।

विज्ञापन
Shabana Nanadita Lisa Ray Tanvi Azmi Actresses Who Shaved Their Head for Movies
अंतरा माली - फोटो : Social Media

अंतरा माली
अभिनेत्री अंतरा माली का फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने अपने करियर में कुछ गिनी चुनी फिल्में ही की थीं। लेकिन उनकी एक फिल्म के लिए उनका डेडिकेशन देख सभी दंग रह गए थे। अंतरा ने सिक्किम के मोंक पर आधारित फिल्म की थी 'एंड वंस अगेन'। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना सिर असल में मुंडवाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed