पूरी दुनिया में किंग ऑफ रोमांस के नाम से फेमस शाहरुख खान एक लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन बावजूद इसके शाहरुख खान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। एक तरफ जहां शाहरुख की अपकमिंग फिल्म को लेकर अलग अलग बातें सामने आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर अब शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
पत्नी का गाउन संभालते नजर आए किंग ऑफ रोमांस, वायरल हुआ शाहरुख का वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में शाहरुख खान पत्नी गौरी के साथ द पावर लिस्ट 2019 के एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे सोशल मीडिया पर हर कोई शाहरुख खान की तारीफ करता नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स न सिर्फ शाहरुख की तारीफ कर रहे हैं बल्कि साथ ही साथ जमकर वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं।
वीडियो में नजर आ रहा है कि शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ इवेंट में एंट्री करते हैं। इस बीच गौरी अपना गाउन संभालते हुए आगे बढ़ जाती हैं और शाहरुख उनके पीछे चलना शुरू कर देते हैं। चूंकि गाउन काफी लंबा होता है तो शाहरुख खुद गौरी का गाउन संभालते हुए उसे पकड़ लेते हैं ताकि वो गंदा न हो जाए।
When the Queen arrives here is what KIng Khan does ❤❤❤❤
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बता दें कि शाहरुख खान को लेकर लंबे वक्त से अलग अलग खबरें सामने आ रही हैं। कभी राजकुमार हिरानी तो कभी एटली, उनका नाम अलग अलग निर्देशकों के साथ जोड़ा जा रहा है। कुछ वक्त पहले तक इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि शाहरुख अपने जन्मदिन पर अपनी अगली फिल्म का एलान करेंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
गौरतलब है कि शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्में शाहरुख ने बौने का किरदार निभाया था। जीरो में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई थी।