फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर विद्युत ने खुद से किया परफेक्शन का वादा, एक्शन पैक्ड रहेगा अगला साल

Tue, 10 Dec 2019 01:36 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 10 Dec 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
interview of commando 3 actor Vidyut Jammwal to be star in Khuda Hafiz and power
Vidyut Jammwal - फोटो : amar ujala mumbai

विद्युत जामवाल के लिए साल 2019 काफी व्यस्त रहा।  इस वर्ष मार्च में उनकी पहली फिल्म 'जंगली' आई। यह भारत की पहली एक्शन एडवेंचर फिल्म है जो एक पशुचिकित्सक के आसपास घूमती है। वह शहर में रहता है और अपने बाप से नाराज है। कुछ समय बाद वह अपने गांव लौटता है और वहां जानवरों का शिकार करने वाले इंटरनेशनल माफिया से लड़ता है।विद्युत इस फिल्म में बहुत ही मुश्किल एक्शन सीन्स को भी बड़ी ही आसानी से करते हुए नजर आते हैं। 

interview of commando 3 actor Vidyut Jammwal to be star in Khuda Hafiz and power
Vidyut Jammwal - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वहीं दूसरी तरफ विद्युत साल की अपनी दूसरी फिल्म कमांडो 3 की शूटिंग में व्यस्त थे। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में विद्युत का लड़ने का तरीका अपनी पिछली से एकदम भिन्न था। इसके साथ ही उन्होंने अपने आप को एक एक्शन हीरो के रूप में स्थापित कर दिया है।

interview of commando 3 actor Vidyut Jammwal to be star in Khuda Hafiz and power
vidyut Jammwal - फोटो : amar ujala

पांचवें जैकी चैन इंटरनेशनल एक्शन फिल्म वीक में फिल्म जंगली को बेस्ट एक्शन सीक्वेंस और बेस्ट एक्शन फैमिली फिल्म के रूप में दो पुरस्कार मिले। साथ ही एक अमेरिकन वेबसाइट ने विद्युत को दुनिया के सबसे अच्छे मार्शल आर्टिस्ट के रूप में छठवां स्थान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
interview of commando 3 actor Vidyut Jammwal to be star in Khuda Hafiz and power
Vidyut Jammwal - फोटो : amar ujala, mumbai

किस तरह के एक्शन की उन्हें सबसे ज्यादा चाह रहती है वाले सवाल पर विद्युत कहते हैं, 'मुझे कभी भी इस तरह के अनोखे और कठिन एक्शन सीन्स को करने का कोई आजादी नहीं थी। मेरी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कमांडो 3, इस फ्रेंचाइजी की सबसे सफल फिल्म है। इसे सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों के ही दर्शकों ने पसंद किया। मुझसे जो अपेक्षा की जाती है उसे देने के लिए मैं अपना शत प्रतिशत देता हूं। मैं जो कर रहा हूं उसी में दक्षता हासिल करना ही मेरा उद्देश्य रहता है।'

विज्ञापन
interview of commando 3 actor Vidyut Jammwal to be star in Khuda Hafiz and power
Vidyut Jammwal - फोटो : amar ujala mumbai

विद्युत आगे कहते हैं, 'जंगली और कमांडो 3 एक एक्शन फिल्में हैं। इनके एक्शन सीन एक-दूसरे से काफी अलग थे। जब मैं एक्शन कोरियोग्राफरों से मिला, तो मैंने उन्हें, जो कुछ मैं कर सकता हूं, उसके बारे में बता दिया। बाकी सबकुछ मैंने उन्हीं पर छोड़ दिया। मेरे दिमाग में फिटनेस और चुस्ती का एक स्तर है, और मैं उस पर पूरे साल काम करता हूं। जब मैं इसे प्राप्त करता हूं, तो मैं संतुष्ट हो जाता हूं। जो निर्देशक मुझसे चाहते हैं उन्हें वो देना मुझे खुश करता है।' आने वाला साल भी विद्युत के लिए बहुत व्यस्त रहना वाला है। वह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' और एक्शन फिल्म 'पावर' में दिखाई देंगे।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed