बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में न रहे हों, लेकिन उनसे जुड़ी यादें हमेशा फैंस को याद रहती हैं। दिवंगत अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर याद करती रहती हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत के लिए भावुक पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से श्वेता सिंह कीर्ति सुशांत के लिए भावुक हो गई हैं।
'केदारनाथ' के दो साल पूरे होने पर फिर भावुक हुईं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, दिवंगत अभिनेता को बताया शिवभक्त
श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी खास यादें अक्सर साझा करती रहती हैं, जिस पर अभिनेता के फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। अब श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुशांत सिंह राजपूत की शिव भक्ति का जिक्र किया है। दरअसल हाल ही में सुशांत की फिल्म केदारनाथ को रिलीज हुए दो साल हो चुकी हैं।
केदारनाथ को दो साल पूरे होने पर फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने केदारनाथ के नमो नमो गाने के कुछ बोल अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखते हुए सुशांत की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'द्वंद दोनों लोक में विषामृत पे था छिड़ा, अमृत सभी में बांट के, प्याला विष का तूने खुद पिया.. नमो नमो जी शंकरा, भोलेनाथ शंकरा।' इसके साथ अभिषेक कपूर ने हैशटैग दिया #2yearsofkedarnath #2YearsOfSSRAsMansoor
वहीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक कपूर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने अपने पोस्ट में भाई सुशांत को याद करते हुए लिखा, 'मैं कल इस गाने को सुन रही थी और यही बात सोच रही थी कि उन्होंने (सुशांत सिंह राजपूत) शिव के भक्त होने के नाते हमें अपनी जिंदगी की कीमत पर एक मूल्यवान सबक सिखाया, जिस तरह से शिव ने विष पीया और सभी को अमृत पिलाया, मायनागरी का स्वार्थ और घमंड।'
A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)
सोशल मीडिया पर श्वेता सिंह कीर्ति का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी उनके पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से अभिनेत्री सारा अली खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म केदारनाथ को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
पढ़ें: कंगना पर टिप्पणी करने के बाद अब मीका सिंह ने किसानों से की खास अपील, कही ये बात
